8th Pay Commission: नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। ये खुशखबरी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर होगी। जिसको लेकर जल्द ही ऐलान की चर्चाएं होने लगी हैं। कहा जा रहा है कि ऐलान के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 186 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि सरकार आगामी केंद्रीय बजट में इसका ऐलान कर सकती है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार से नए वेतन आयोग के तहत 2.86 गुना वेतन बढ़ोतरी का करने की सिफारिश की जाएगी। यह बढ़ोतरी 2.86 के फिटमेंट फैक्टर पर आधारित होगी, जोकि संयुक्त सलाहकार मशीनरी की राष्ट्रीय परिषद (NC-JCM) द्वारा प्रस्तावित है। फिटमेंट फैक्टर के जरिए ही सरकारी कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन को बनाया जाता है।
ये भी पढ़ें: DA Hike: करोड़ों कर्मचारियों की नए साल पर फिर बढ़ेगी सैलरी, इतना बढ़ सकता डीए
सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार ने 2.57 का फिटमेंट फैक्टर इस्तेमाल किया। जिससे न्यूनतम वेतन 7,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये हो गया था। ऐसे ही हर नए वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही सैलरी और पेंशन में कुछ बदलाव होते हैं। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी दी जा रही है। अगर इसे बढ़ाकर 2.86 कर दिया जाए तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। मान लीजिए अगर अभी न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो फिटमेंट फैक्टर 2.86 के बाद ये बढ़कर 51,480 रुपये तक पहुंच जाएगा।
इसके अलावा फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। आपको बता दें कि इस दिवाली केंद्रीय सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया। सरकार ने DA में 3 प्रतिशत तक का इजाफा किया। जिसके बाद महंगाई भत्ता 50 फीसद से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया। DA में बढ़ोतरी के अलावा जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी देने का ऐलान किया गया।
ये भी पढ़ें: करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी! EPFO को लेकर ताजा अपडेट आया सामने, जानें कितना होगा फायदा?
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
3 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
4 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
4 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
4 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
6 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
7 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
7 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
9 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines