8th Pay Commission: कर्मचारी-पेंशनर्स के महंगाई भत्ते से जुड़ी गुड न्यूज, जानें कितना लगेगा, कब मिलेगा?

8th Pay Commission DA latest update: केंद्र सरकार के 49 लाख कर्मचारियों और 69 पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ी गुडन्यूज. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आने से पहले तय हो गया है कि जनवरी 2026 से ही बढ़ा डीए मिलेगा. सरकार ने जुलाई 2025 में डीए में 4% की बढ़ोतरी की, जिससे यह 54% से बढ़कर 58% हुआ था. अब इसके 60% से ज्यादा होने की उम्मीद है.

8th pay commission latest update
विज्ञापन

8th Pay Commission DA latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ी राहत भरी खबर है. नवंबर 2025 के लिए जारी अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) ने महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने के संकेत लगभग पक्के कर दिए हैं. 12 महीने का औसत अगली डीए सीमा के बेहद करीब पहुंच चुका है, जिससे जनवरी 2026 से बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में AICPI-IW 148.2 दर्ज किया गया है. यह सूचकांक सीधे उस छह-मासिक संशोधन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके आधार पर आधिकारिक घोषणा मार्च अप्रैल 2026 में होगी, लेकिन इसका एरियर एक जनवरी 2026 से मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: कहीं 11वां तो किसी राज्य में छठा वेतन आयोग, केंद्र के 49 लाख कर्मचारी 8वें को तरसे

Advertisment

करीब 60% से ऊपर जा सकता है महंगाई भत्ता

नवंबर 2025 तक के आंकड़ों के आधार पर, सातवें वेतन आयोग के फार्मूले के अनुसार महंगाई भत्ता 59.93% तक पहुंच चुका है. यह 60% की सीमा से महज थोड़ा नीचे है और अब सिर्फ दिसंबर 2025 के आंकड़ों का इंतजार है. विशेषज्ञों का मानना है कि न्यूनतम स्थिति में 2% की बढ़ोतरी तय है. DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा. सरकार डीए केवल पूर्ण अंकों में घोषित करती है, इसलिए 60% लगभग निश्चित है. मौजूदा आंकड़ों और रुझानों को देखते हुए, जनवरी 2026 से डीए बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है.

दिसंबर के आंकड़े बढ़ा सकते फायदा

यदि दिसंबर 2025 का सूचकांक भी नवंबर के आसपास रहता है, तो बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है. इंडेक्स 146–147 रहा → DA लगभग 61% और यदि इंडेक्स 148 के करीब रहा → DA 62–63% तक पहुंच सकता है. ये अनुमान सांकेतिक हैं और अंतिम फैसला दिसंबर के आधिकारिक आंकड़ों पर निर्भर करेगा. ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज़ फेडरेशन अध्यक्ष मनजीत पटेल के अनुसार, दिसंबर में महंगाई रहने पर 3% से 5% तक डीए बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन

वेतन आयोग की पृष्ठभूमि का असर

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है. नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का गठन अधिसूचित किया गया. आयोग से 18 महीने में रिपोर्ट आने की उम्मीद है. नया फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर ही DA को शून्य कर मूल वेतन में मर्ज किया जाएगा. अब सबकी नजरें दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़ों पर टिकी हैं, जो बढ़ोतरी की अंतिम तस्वीर साफ करेंगे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ