7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारी और फेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। मार्च में महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद एकबार फिर इन्हें बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। हालांकि ये तोहफा नहीं जुलाई के महीने में मिलेगा। दरअसल डीए और डीआर में साल में दो बार समीक्षा की जाती है। पहला जनवरी तो दूसरा जुलाई में होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है डीए-डीआर में अगली बढ़ोतरी जुलाई के महीने में होगा।
जुलाई में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार
फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये बढ़ोतरी कितनी होगी। दरअसल डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी कितना होगी ये महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करता है। महंगाई के अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा होना तय है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जुलाई में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 42 फीसदी से उछलकर सीधे 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
और पढ़िए – ICICI बैंक ने UPI के लिए EMI सुविधा शुरू की, जानिए इसका क्या मतलब है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सरकार जारी रख सकती है 4 फासदी बढ़ोतरी का ट्रेंड
कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार डीए और डीआर में चार फीसदी डीबढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है। दरअसल पिछले दो बार से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में पिछले दो बार से लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। पहली बार जुलाई 2022 डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गई थी।
जुलाई 2023 में फिर बढ़ेगा डीए और डीआर
इसके बाद 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से 42 फीसदी पर जा पहुंचा। अब अगले महंगाई भत्ते जिसका जुलाई 2023 में ऐलान होना है, उस पर लोगों की निगाहें टिकी है।
जनवरी और जुलाई में होता डीए में रिविजन
जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जानकारों का भी कहना है कि जिस तरह महंगाई के हालात हैं और दो महीने के CPI-IW के आंकड़ें आए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में डीए और डीआर में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी के पूरा आसार है। अगर ऐसा होता है कि 42 फीसदी तक पहुंच चुका महंगाई भत्ता जुलाई में उछलकर 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी।
एक करोड़ से ज्यादा लोगों को होगा फायदा
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी के बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।
और पढ़िए – नौकरी और व्यापार से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
3 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
6 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
7 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
10 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
10 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
11 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
12 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines