7th Pay Commission: नए साल 2023 को आने में अब चंद दिन बचे है और नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक साथ कई तोहफों के लेकर आने वाली है। इसमें पहला महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में फिर से बढ़ोतरी और दूसरा फिटमेंट फैक्ट (Fitment Factor) का रिवाइज होना। अगर ऐसा होता है तो नए साल 2023 में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरस्त उछाल आने की उम्मीद है। एक अनुमान के मुताबिक केंद्रिय कर्मचारियों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी।
महंगाई भत्ते में हो सकती है 4 फीसदी की बढ़ोतरी
सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद नए साल में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को एकबार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोती एक साथ कई बड़े तोहफे दे सकती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने पर समीक्षा होती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है।
हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा होगा। जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अब तक महंगाई के आंकड़े को देखकर लग रहा है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी (DA Hike) की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा होता है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा।
और पढ़िए – Sula Vineyards IPO का प्राइस बैंड तय, जानें किस डेट को खुलेगा और क्या है प्राइस
फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट
वहीं खबरें आ रही है कि नए साल के दूसरे महीने में केंद्र सरकार 52 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी कर सकती है। खबरों के मुताबिक सरकार अगले साल 1 फरवरी 2023 को पेश होने वाले बजट के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की इस डिमांड पर फैसला ले सकती है।
गौरतलब है कि बेसिक सैलरी में फिटमेंट फैक्टर के तहत बढ़ोतरी होती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी लंबे अरसे से केंद्र सरकार से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।
और पढ़िए – PMVVY योजना: हर महीने 18500 पेंशन और 10 साल में पूरा पैसा वापस, मार्च 2023 तक ही कर सकते हैं निवेश
केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर दिया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना किए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिनिमम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।
संबंधित खबरें
अदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
58 mins agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 hr agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
7 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
7 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
8 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
8 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
10 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
10 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
10 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines