Sula Vineyards IPO का प्राइस बैंड तय, जानें किस डेट को खुलेगा और क्या है प्राइस

सुला वाइनयार्ड्स

प्रतीकात्मक फोटो

Sula Vineyards IPO: शराब बनाने वाली प्रमुख कंपनी में से कए सुला वाइनयार्ड्स ने बुधवार को अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह 340 से 357 रुपये रखा गया है। इसे सब्सक्रिप्शन के लिए 12 दिसंबर को खोला जाएगा और फिर 14 दिसंबर को यह बंद होगा।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंकर निवेशकों के लिए बोली 9 दिसंबर को खुल जाएगी। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। इसके तहत, प्रमोटर, इन्वेस्टर और अन्य शेयरधारकों द्वारा कुल 26,900,532 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन

एजेंसी के मुताबिक अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आईपीओ से 960.35 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। सुला वाइनयार्ड्स आईपीओ का लॉट साइज 42 शेयर है। एक रिटेल इन्वेस्टर 13 लॉट तक के लिए आवेदन कर सकता है।
वहीं, अधिकतम 546 शेयर खरीदा जा सकता है या 194,922 रुपये का निवेश किया जा सकता है।

विज्ञापन

बता दें रिलायंस कैपिटल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज ने साल 2018 में सुला वाइनयार्ड्स में 19.05 प्रतिशत हिस्सेदारी 256 करोड़ रुपये में बेची थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ