7th Pay Commission: केंद्र के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। इनके महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का इंतजार जल्द खत्म होने जा है। नवरात्र से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन को सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है।

दरअसल केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। इस बार महंगाई भत्ता 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगर डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 34 से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगी।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को केंद्रीय कैबिनट की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि से पहले इसका भुगतान शुरू हो जाएगा। साथ अक्टूबर से उन्हें दो महीने जुलाई और अगस्त का एरियर भी मिल जाएगा।

DA बढ़ोतरी में AICPI के आंकड़े का अहम रोल

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करने में एआईसीपीआई (AICPI) इंडेक्‍स का अहम रोल रहता है। फरवरी के बाद AICPI इंडेक्स में उछाल देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में AICPI इंडेक्स का आंकड़ा 125.1 था, जो क‍ि फरवरी में घटकर 125 पर आ गया था। वहीं मार्च में 126 अंक पर पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल में यह बढ़कर 127.7 के स्तर पर आ गया। मई में यह 129 प्‍वाइंट, जबकि जून में 129.2 प्वाइंट पर पहुंच गया। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

साल में दो बार बढ़ता है महंगाई भत्ता

कर्मचारियों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। अभी तक सरकार ने जुलाई वाला डीए नहीं बढ़ाया है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार जल्द डीए बढ़ा सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों को इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सातवें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है और कैबिनेट सेक्रेटरी के लेवल पर 56900 रुपए है। 38 फीसदी के हिसाब से 18000 रुपए की बेसिक सैलरी पर सालाना DA में कुल इजाफा 6840 रुपए में मिलेगा। कुल 720 रुपए महीना DA ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम बेसिक सैलरी ब्रैकेट 56,900 रुपए पर सालाना महंगाई भत्ते में कुल इजाफा 27,312 रुपए मिलेगा। 34 फीसदी के मुकाबले इस सैलरी ब्रैकेट वालों को 2276 रुपए ज्यादा मिलेंगे।

केंद्र के लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स को होगा फायदा

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ