7th Pay Commission: देश के करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के लिए लिए बहुत ही अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगा राहत (DR Hike) में बढ़ोतरी का इनका इंतजार खत्म हो गाय है। केंद्र सराकर ने नवरात्रि और रमजान के पहले इनको बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उम्मीद के मुताबिक इनके डीए और डीआर में 4 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है।
सैलरी बढ़ी, एरियर भी मिलेगा
साथ ही यह बढ़ोतरी जनवरी 2023 से ही लागू हो गई है। यानी मार्च महीने की जहां उनकी बढ़ी हुई सैलरी आएगी, वहीं इन लोगों को दो महीने जनवरी और फरवरी का एरियर भी मिलेगा। यानी केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी के साथ मिलेगा। महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इस बढ़ोतरी से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ गया है।
महंगाई भत्ता बढ़कर 42 फीसदी हुआ
केंद्रीय कर्मचारियों (7th Pay Commission) को फिलहाल 38 फीसदी के हिसाब से डीए का भुगतान हो रहा है। ऐसे में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद यह 42 फीसदी हो गई है। इस बढ़ोतरी से मिनिमम रेंज (18,000) की सैलरी वाले कर्मचारियों के वेतन में 8640 रुपये सालाना इजाफा होगा। वहीं, अधिकतम रेंज की सैलरी (56900) वाले कर्मचारियों के वेतन में 27312 रुपये सालाना फायदा होगा।
इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan FPO Yojana: 14वीं किस्त से पहले किसानों के खाते में आएंगे 15 लाख, ऐसे करें अप्लाई
न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 7560 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 6840 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 7560-6840 = 720 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 720X12= 8640 रुपए
अधिकतम बेसिक सैलरी 56900 रुपए पर कैलकुलेशन
- कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56900 रुपए
- नया महंगाई भत्ता (42%) 23898 रुपए/महीने
- अबतक महंगाई भत्ता (38%) 21622 रुपए/महीने
- कितना महंगाई भत्ता बढ़ा 23898-21622 = 2276 रुपए/महीने
- सालाना सैलरी में इजाफा 2276X12= 27312 रुपए
यह भी पढ़ें- E Shram Card: ई-श्रम कार्ड के अनगिनत फायदे, करोड़ों लोग करा चुके हैं रजिस्ट्रेशन, ये है तरीका
साल में दो बार डीए में होता है रिविजन
आपको बता दें कि सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। आम तौर पर जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान सितंबर-अक्टूबर में दिवाली से पहले होता है।
और पढ़िए – नौकरी और व्यापार से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
20 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines