PM Kisan FPO Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थियों को 13वीं किस्त का पैसा आने के बाद 14वीं किस्त का इंतजार है। किसान भाई 13वीं किस्त के बाद अब 14वीं किस्त को लेकर उत्साहित हैं। वे जानना चाहते हैं कि अब 14वीं किस्त का पैसा उनके अकाउंट में कब आएगा। जानकारी के मुताबिक सरकार की तरह से 14वीं किस्त को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार (Modi Government) लगातार किसानों की आमदनी बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। सरकार ने किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ‘पीएम किसान एफपीओ’ (PM Kisan FPO Yojana) योजना।

विज्ञापन

इसका मकसद किसानों को स्वावलंबी और आत्म निर्भर बनाना है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को कृषि व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इसके तरह सरकार किसानों को नया कृषि व्यवसाय शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये मुहैया कराती है।

विज्ञापन

किसानों को मिलेंगे 15 लाख

दरअसल केंद्र सरकार खेती के साथ-साथ किसानों के व्यवसाय शुरू करने के लिए भी प्रेरित कर रही है। सरकार किसानों को कृषि व्यवसाय शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये तक वित्तीय मदद करती है। मोदी सरकार ‘पीएम किसान एफपीओ’ (PM Kisan FPO Yojana) योजना के अंतर्गत क‍िसान प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये देती है।

हालांकि इस योजना का फायदा उठाने के लिए 11 किसानों को एक साथ मिलकर एक कंपनी बनानी होती है। जिससे किसानों को किसानी से जुड़े उपकरण, खाद, बीज और दवाइयां खरीदने में भी आसानी होगी।

विज्ञापन

‘पीएम किसान एफपीओ’ (PM Kisan FPO Yojana) योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

  • राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर द‍िए गए FPO के ऑप्‍शन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के ऑप्‍शन पर क्लिक करें
  • आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा
  • सावधानी पूर्व फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें
  • इसके बाद पासबुक या कैंसिल चेक या फिर आईडी स्कैन कर अपलोड करें
  • इसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें।

‘पीएम किसान एफपीओ’ (PM Kisan FPO Yojana) योजना के लिए ऐसे करें लॉगइन

  • राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर द‍िए गए FPO ऑप्‍शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद लॉगइन पर क्लिक करें
  • लॉगइन फॉर्म खुलेने के बाद यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें
  • इसके साथ ही आप लॉगइन कर लेंगे।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ