हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8th Pay Commission UPDATE: 31 द‍िसंबर को खत्‍म हो जाएगा 7वां वेतन आयोग, कब से लागू होगा 8th CPC

8th Pay Commission News: 7वां वेतन आयोग 31 द‍िसंबर को समाप्‍त हो जाएगा. अब लोगों के मन में ये सवाल है क‍ि 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ा हुआ पैसा, सैलरी में कब से र‍िफ्लेक्‍ट होने लगेगा? यहां पूरी ड‍िटेल जानें.

विज्ञापन
8वें वेतन आयोग के अनुसार कब से सैलरी म‍िलने लगेगी? जानें

8th Pay Commission Latest UPDATE: केंद्र सरकार के कर्मचार‍ियों और पेंशनरों को 8वें वेतन आयोग का इंतजार है. इसी बीच 31 द‍िसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का आध‍िकार‍िक तौर पर कार्यकाल पूरा हो जाएगा, ज‍िसे 1 जनवरी 2016 में लागू क‍िया गया था. ऐसे में कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी को लेकर उत्‍सुकता और चर्चा बढ़ गई है. आपको बता दें क‍ि 8वां वेतन आयोग पहले ही बन चुका है. अक्टूबर 2025 में, सरकार ने इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) को भी मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें : Gold vs Silver: सोना या चांदी, 2026 में कौन देगा ज्‍यादा र‍िटर्न? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

क्‍या 5 द‍िनों में लागू हो जाएगा 8वां वेतन आयोग

प‍िछले ट्रेंड्स पर गौर करें तो 1 जनवरी 2026 को नए सैलरी स्‍ट्रक्‍चर के लिए कागजी शुरुआती तारीख माना जा रहा है. इसी वजह से, यह माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है. हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर लागू होने की तारीख की पुष्टि नहीं की है. बता दें क‍ि कमीशन को अपना काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. इस दौरान, यह सैलरी, भत्तों और पेंशन से जुड़े मामलों का अध्ययन करेगा और सिफारिशें तैयार करेगा और फिर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा. उम्मीद है कि रिपोर्ट मई या जून 2027 तक तैयार हो जाएगी. इसके बाद इसे लागू क‍िया जाएगा.

विज्ञापन

इसल‍िए वास्‍तव में केंद्रीय कर्मचार‍ियों और पेंशनर्स की सैलरी व पेंशन में इसके र‍िफ्लेक्‍ट करने में वक्‍त लगेगा.

कितनी सैलरी बढ़ने की उम्मीद है
जब छठा वेतन आयोग लागू हुआ था, तो सरकारी कर्मचारियों की औसत सैलरी में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. सातवें वेतन आयोग के तहत, 2.57 के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी में लगभग 23 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी. इस बार भी इसी के दायरे में सैलरी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola