लाखों कर्मचारियों की सैलरी बढ़ेगी या नहीं? DA पर आया अपडेट

7th Pay Commission DA Hike: सितंबर 2024 के महीने में कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का इंतजार था। DA में बढ़ोतरी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, DA में बढ़ोतरी की डेट को इस महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

7th Pay Commission DA Hike

7th Pay Commission DA Hike: बीते कुछ दिनों से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक खास ऐलान का इंतजार किया जा रहा था। इसको लेकर जानकारी थी कि सितंबर में सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है। लेकिन इस महीने अपनी बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार करने वालों को इस खबर से झटका लग सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई कि DA में बढ़ोतरी का ऐलान सितंबर में नहीं किया जाएगा, बल्कि ये अक्टूबर से लागू हो सकता है।

विज्ञापन

अभी इंतजार करना होगा

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। डीए के ऐलान को लेकर खबरें थी कि इसको सितंबर से लागू किया जा सकता है। लेकिन अब कर्मचारियों को एक महीने का इंतजार और करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस महीने डीए को लेकर कोई अपडेट मिले की संभावनाएं थोड़ी कम हैं। इसके लिए अभी दिपावली तक का इंतजार करना पड़ेगा। संभावनाएं हैं कि त्योहार से पहले सरकार इसका ऐलान कर सकती है।

विज्ञापन

2022 के हिसाब से डीए में बढ़ोतरी को देखें तो 28 सितंबर को डीए की दरों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल दीपावली 24 अक्तूबर को थी। लास्ट ईयर की बात करें तो इसमें 24 अक्तूबर को दशहरा तो 12 नवंबर को दीपावली थी। इस दौरान भी सरकार ने दीपावली से पहले ही बढ़ोतरी का ऐलान किया था। इसी को देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान भी दीपावली से पहले ही किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या होता है DA?

DA का मतलब है महंगाई भत्ता जिसे डियरनेस अलाउंस भी कहा जाता है। यह सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली रकम है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों को डीए का तोहफा दिया है। यह कर्मचारी के मूल वेतन का एक निश्चित प्रतिशत मानकर दिया जाता है। मूल वेतन के साथ-साथ मकान किराया भत्ता जैसी अन्य रकम भी डीए में जोड़ी जाती है, जिसके बाद वेतन बनता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ