---विज्ञापन---

बिजनेस

बैंक के करोड़ों खाताधारकों के लिए अहम खबर, हर सर्विस पर 1 अक्टूबर से लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

Bank Service Charge: बैंक अकाउंट रखना अब महंगा होने वाला है। जी हां अगर आपका बैंक में खाता है तो उसमें 1 अक्टूबर से कुछ नए बदलाव किए जाएंगे। इन बदलावों से आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है, क्योंकि बैंक सर्विस के लिए अब आपसे चार्ज लिया जाएगा।

Bank Service Charge: बैंक सेवा शुल्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। ये शुल्क ATM से पैसे निकालना, बैलेंस देखना, चेकबुक लेना और दूसरी बैंकिंग सुविधाओं पर लगेगा। इस सभी में कई शुल्क कम हैं लेकिन कई से आपको तगड़ा झटका लगने वाला है। जो सुविधाएं आपको अभी तक बिना चार्ज दिए मिल रही थी, इसके बाद से उन पर चार्ज लगने लगेगा। उदाहरण के लिए मान लीजिए एटीएम लिमिट के मुताबिक आप पैसे निकाल सकते थे जिसपर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं जाता था, इन बदलावों के हर बार निकासी पर चार्ज लग सकता है।

चेक बुक पर लगेगा शुल्क

कई बैंकों में हर साल एक सीमित संख्या पर फ्री में चेकबुक दी जाती है। लेकिन अन नए नियमों के बाद आपको ज्यादा चेकबुक के लिए शुल्क देना होगा। इसके अलावा अगर चेक बाउंस या रद्द होता है तो उसपर भी आपको पैसा देना होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… Bank Holiday in September: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा

एटीएम से हर महीने हर बैंक पर अलग लिमिट दी गई होती है। इसके तहत आप बिना किसी एकस्ट्रा चार्ज के पैसे निकाल सकते हैं। इसमें शुल्क तब लगता है था जब आप लिमिट से ज्यादा पैसा निकाते थे। लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद से अगर दूसरे बैंक से पैसा निकाल रहे हैं तो उसका शुल्क बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल 20 से 25 रुपये तक का चार्ज लगता है।

---विज्ञापन---

SMS से पैसे निकालने पर चार्ज

बैंकों में लेन देने की जानकारी देने के लिए एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इसके लिए बहुत कम शुल्क लगता है। लेकिन इस नए नियमों के बाद 10 से 25 तक हो सकता है। इसके अलावा NEFT, RTGS या IMPS से पैसे ट्रांसफर करने पर भी शुल्क लगाया जा सकता है।

अकाउंट में कितनी राशि होनी चाहिए?

कई बैंको में खाते को चालू रखने के लिए कुछ रकम का होना जरूरी होता है। अगर तय रकम से कम बैंक होगी तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है। ये जुर्माना बैंकों के हिसाब से 100 से लेकर 600 तक हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… Bank Alert! लाखों ग्राहकों को बड़ा झटका, अब देश से बाहर पैसे निकालने पर देना होगा शुल्क

First published on: Sep 07, 2024 11:11 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola