DA Hike: दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बढ़िया तोहफा देने का पूरा बंदोबस्त कर लिया है. सरकार दिवाली से पहले जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते को बढ़ा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल इन लोगों को 55% महंगाई भत्ता मिलता है. अगर बढ़त का ऐलान होता है तो ये 3 प्रतिशत से बढ़कर 58% तक कर दी जाएगी.
50 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले
इस फैसले के लागू होने के बाद 50 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनहोल्डर्स को फायदा होगा. सरकार हर साल DA में 2 बार का इजाफा करती है. पहली बढ़त जनवरी और दूसरी जुलाई से प्रभावी होती है. इस साल की पहली बढ़ोतरी हो चुकी है और जुलाई में अभी तक इजाफा नहीं किया गया है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बढ़ोकरी दिवाली के आस-पास हो सकती है.
ये भी पढ़ें-दो बैंकों में अकाउंट होने के फायदे या नुकसान? साइबर फ्रॉड होने का खतरा कम या ज्यादा
3% तक बढ़ेगा DA
सवाल यह है कि आखिर महंगाई भत्ते में 3% तक की बढ़ोतरी क्यों की जा रही है. दरअसल, सरकार जल्द ही 8वां वेतन शुरू करने वाली है. इससे पहले सातवें वेतन आयोग को सक्रिय कर रही है. इस साल महंगाई में कमी आई देखी गई है. इसलिए, अंदाजा लगाया जा रहा है कि बढ़ोतरी 3% तक हो सकती है.
क्या है DA कैलकुलेशन का तरीका?
इस काम के लिए सरकार हर महीने CPI-IW के आधार पर देखती है कि महंगाई कितनी बढ़ी है. महंगाई बढ़ती है तो DA हाइक का अनुपात भी उस हिसाब से तय किया जाता है. उदाहरण के तौर पर यदि CPI-IW के अनुसार पिछले 6 महीनों में महंगाई 5% बढ़ी है तो सरकार 5% डीए बढ़ाएगी.
किसकी कितनी बढ़ेगी सैलरी?
अगर 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाता है तो एंट्री लेवल कर्मचारी को बेसिक सैलरी मिलेगी के साथ प्रतिवर्ष 6480 रुपये ज्यादा मिलेंगे. अगर किसी की तनख्वाह 18000 है तो पहले उसे अतिरिक्त महंगाई भत्ता 9900 रुपये मिलता था जो अब बढ़कर 10440 रुपये तक हो जाएगा.
ये भी पढ़ें-EPFO Passbook Lite: क्या है पासबुक लाइट? जिसका 7 करोड़ PF धारकों को मिलेगा लाभ
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
57 mins agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 hr agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
14 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines