7th Pay Commission: लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो इन लोगों का 18 महीने के बकाए डीए (DA) एरियर का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। खबरों की मानें तो डीए एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर जल्द फैसला आ सकता है।
बताया जा रहा है कि 18 महीने के पेंडिंग DA एरियर का मसला प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंच गया है। ऐसे में बकाया महंगाई भत्ता पर जल्द फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
अगर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बात मान लेती है तो जल्द ही उनके खाते में एक साथ 2.18 लाख रुपए आ सकते हैं। दरअसल केंद्रीय कर्मचारी जनवरी 2020 से जून 2021 तक का रोके गए डीए देने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।
गौरतलब है कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की बैठक होगी। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा होनी है। ऐसे में खबरें आ रही है कि सरकार कर्मचारियों को डीए एरियर के तौर पर 2.18 लाख रुपये तक एक साथ दे सकती है। डीए एरियर कर्मचारियों के लेवल पर निर्भर करता है।
कर्मचारी और पेंशनर्स संगठन लगातार सरकार से इस एरियर को दिए जाने की मांग कर रही है। इन लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है। ऐसे में कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का लाभ भी मिलना चाहिए।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से बढ़कर 28 फीसदी किया गया था। इससे पहले उन्हें 17 फीसदी की दर से भुगतान हो रहा था। वहीं, अक्टूबर 2021 में इसे 3 फीसदी और बढ़ाकर 31 फीसदी किया गया। वहीं, मार्च 2022 में एक बार फिर महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है।
एक मोटे अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। लेवल-13 (7वें सीपीसी मूल वेतनमान 1,23,100 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये) या लेवल-14 (वेतनमान) पर कर्मचारियों पर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का डीए बनता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगी।
दरअसल सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।
संबंधित खबरें
'प्रतिस्पर्धा का स्वागत...', रिलायंस ने एलन मस्क के आरोपों का दिया जवाब
17 mins agoसोना-चांदी एक्सपोर्ट करने वालों को झटका! सरकार ने घटाई ड्यूटी ड्रॉबैक दरें
51 mins ago1977 में धीरूभाई अंबानी से ईशा-आकाश-अनंत तक, एक विरासत, दो IPO की कहानी
2 hrs agoEPFO ने बढ़ाई PF जमा करने की डेडलाइन, सितंबर की ECR फाइलिंग 31 अक्टूबर तक
4 hrs agoUP चुनाव से पहले योगी सरकार का महा प्लान, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन
5 hrs agoपेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
5 hrs ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
14 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
14 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
19 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines