7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 1 जुलाई से बढ़ेगी सैलरी
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और फेंशनर्स के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। इन्हें एकबार फिर खुशखबरी मिलने वाली है। एकबार फिर इनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गहमागहमी शुरू हो गई है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्रीय कर्मचारियों की एक जुलाई से सैलरी बढ़ सकती है। इससे देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा।
दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का आंकलन एआईसीपीआई इंडेक्स के आसार पर होता है। एआईसीपीआई इंडेक्स में एकबार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह इंडेक्स जनवरी में 132.8 अंक पर रहा था। जो फरवरी महीने में 0.1 अंक कम होकर 132.7 अंक पर आ गया। वहीं मार्च महीने के दौरान यह आंकड़ा 0.6 अंक बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया। जबकि अप्रैल में 0.9 फीसदी एआईसीपीआई प्वॉइंट बढ़कर 134.2 हो चुका है। हालांकि अभी मई और जून के AICPI इंडेक्स के नंबर आना बाकी हैं। बाकी चार महीनों की तरह इसमें भी तेजी आने की उम्मीद है। डीए के 4 प्रतिशत बढ़ने के आसार है।
आपको बता दें कि डीए और डीआर में साल में दो बार समीक्षा की जाती है। पहला जनवरी तो दूसरा जुलाई में होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है डीए-डीआर में अगली बढ़ोतरी जुलाई के महीने में होगा। फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानि DA 42 फीसदी है। जो जनवरी 2023 से ही लागू है।
फिलहाल ये साफ नहीं है कि जुलाई में डीए और डीआर में कितनी बढ़ोतरी होगी। दरअसल डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी कितना होगी ये महंगाई के आंकड़ों पर निर्भर करता है। महंगाई के अनुपात में केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते में इजाफा होना तय है। खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को जुलाई में भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की तोहफा दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 42 फीसदी से उछलकर सीधे 46 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
और पढ़िए – Gold Price Update 20 June : सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, 35000 रुपये से भी कम में खरीदें सोना
कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार डीए और डीआर में चार फीसदी डीबढ़ोतरी के ट्रेंड को जारी रख सकती है। दरअसल पिछले दो बार से केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में पिछले दो बार से लगातार 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर रही है। पहली बार जुलाई 2022 डीए 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 34 फीसदी से 38 फीसदी हो गई थी।
इसके बाद 24 मार्च 2023 को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद डीए 38 से 42 फीसदी पर जा पहुंचा। अब अगले महंगाई भत्ते जिसका जुलाई 2023 में ऐलान होना है, उस पर लोगों की निगाहें टिकी है।
जुलाई में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर जानकारों का भी कहना है कि जिस तरह महंगाई के हालात हैं और दो महीने के CPI-IW के आंकड़ें आए हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में डीए और डीआर में भी 4 फीसदी बढ़ोतरी के पूरा आसार है। अगर ऐसा होता है कि 42 फीसदी तक पहुंच चुका महंगाई भत्ता जुलाई में उछलकर 46 फीसदी हो सकता है। हालांकि AICPI के नए आंकड़ों के आने के बाद ये और तय हो जाएगा कि सरकार 3 फीसदी या 4 फीसदी डीए में बढ़ोतरी करेगी।
आपको बता दें कि महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DA Hike) में इस बढ़ोतरी के बाद करीब 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गौरतलब है कि डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: