देश के 44 हवाई अड्डों पर नहीं है रात में लैंडिंग की सुविधा, शिमला, देवघर और दरभंगा जैसे शहर लिस्ट में शामिल
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

नई दिल्ली: राज्यसभा में सोमवार को बताया गया कि देश में कुल 44 ऑपरेशनल एयरपोर्ट ऐसे हैं, जहां सिविल ऑपरेशन के लिए नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। इन हवाई अड्डों में शिमला, कुशीनगर, दरभंगा, देवघर, बिलासपुर जैसे कई अन्य शहर शामिल हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा, ‘नाइट लैंडिंग सुविधा का प्रावधान विशुद्ध रूप से एयरलाइनों की मांग और परिचालन आवश्यकताओं पर आधारित है।’
उन्होंने कहा कि रात में फ्लाइट ऑपरेशनल एक सतत प्रक्रिया है और इसमें भूमि की उपलब्धता के आधार पर भी समय-समय पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और अन्य हवाईअड्डा संचालकों द्वारा समीक्षा की जाती है।’
केंद्र सरकार ने देश में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे स्थापित करने के लिए काम चालू करने हेतु मंजूरी दे दी है। इनमें मोपा (गोवा), नोएडा (जेवर), नवी मुंबई और धोलेरा भी मौजूदा हवाईअड्डों के अतिरिक्त हवाई अड्डों के रूप में काम करेंगे।
चेन्नई के लिए दूसरे हवाई अड्डे के रूप में, तमिलनाडु की राज्य सरकार ने तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के परंदुर में एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ‘साइट-क्लीयरेंस’ देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को एक आवेदन प्रस्तुत किया है। यह प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और रक्षा मंत्रालय (MoD) द्वारा की गई समीक्षा के आधार पर था।
वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उत्तराखंड के पंतनगर में एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ‘साइट-क्लीयरेंस’ के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ था।
हालांकि, दिसंबर 2022 में, उत्तराखंड सरकार ने उनके आवेदन को स्थगित रखने का अनुरोध किया, क्योंकि फिलहाल मौजूदा पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार पर वैकल्पिक रूप से विचार किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: