केरल में जिंदगी की जंग लड़ रही 18 महीने की नन्ही हथिनी ‘माया’ को बचाने के लिए रिलायंस के अनंत अंबानी का वन्यजीव संरक्षण केंद्र ‘वंतारा’ आगे आया है. गंभीर रूप से बीमार और घायल माया को बेहतर व आधुनिक इलाज के लिए विशेष विमान से एयरलिफ्ट के जरिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा के अत्याधुनिक अस्पताल में लाया गया है. इस पूरे बचाव अभियान को वंतारा के संस्थापक अनंत अंबानी की सीधी पहल पर अंजाम दिया गया. जैसे ही नन्ही हथिनी की नाजुक हालत की जानकारी मिली, अनंत अंबानी ने तुरंत वंतारा की विशेषज्ञ वेटरनरी टीम को एक्टिव कर दिया और उसके सुरक्षित रेस्क्यू की व्यवस्था की.
पद्मश्री डॉ. सरमा ने तलाशी नई उम्मीद
हड्डियों की आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहीं माया को देखकर स्थानीय डॉक्टरों को कोई स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा था, तब वंतारा के पशु चिकित्सा सलाहकार और जाने-माने हाथी विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. कुशल कोंवर सरमा ने उसके मेडिकल रिकॉर्ड्स की जांच की. डॉ. सरमा ने पाया कि माया को पैराथायरॉयड से जुड़ी समस्या हो सकती है, जिसका इलाज संभव है. इस नई डायग्नोसिस ने माया के ठीक होने की उम्मीदों को दोबारा जिंदा कर दिया.
दोनों पैरों में फ्रैक्चर, खड़ी भी नहीं हो पा रही थी माया
18 महीने की छोटी सी हथिनी माया की हालत बेहद चिंताजनक थी. उसके दोनों आगे के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो चुके थे, जिसकी वजह से वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी. केरल में उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और उसे तत्काल आधुनिक चिकित्सा की आवश्यकता थी. केरल के मुख्य वन्यजीव वार्डन डॉ. पी. पुगझेंडी (IFS) ने माया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके इलाज के लिए ट्रांसफर आदेश जारी किया. इसके बाद 5 नवंबर को वंतारा की विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उसे केरल से सुरक्षित रूप से एयरलिफ्ट कर जामनगर पहुंचाया गया.
अनंत अंबानी के निर्देश पर बना ‘फ्लाइंग ICU’
अनंत अंबानी के दिशा-निर्देश पर वंतारा की टीम ने बेहद तेजी से काम किया. 1 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक्स-रे और ब्लड रिपोर्ट की समीक्षा की गई. इसके बाद 4 नवंबर को केरल के मेडिकल बोर्ड से बैठक हुई और 5 नवंबर को माया के ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया.
माया को सुरक्षित जामनगर लाने के लिए वंतारा ने एक विशेष विमान को ‘फ्लाइंग आईसीयू’ में तब्दील कर दिया. इसमें लाइफ-सपोर्ट सिस्टम, आपातकालीन दवाइयां और लगातार निगरानी की सुविधा मौजूद थी. सफर के दौरान वंतारा के तीन विशेषज्ञ डॉक्टर, पैरा-वेट्स और देखभाल करने वाले कर्मचारी लगातार माया की निगरानी करते रहे.
केरल और वंतारा का साझा प्रयास
यह पहल किसी पर नियंत्रण करने के लिए नहीं, बल्कि बेजुबान की जान बचाने की एक मजबूत साझेदारी है. माया की देखरेख की पूरी कमान केरल सरकार की समिति के पास ही रहेगी. अनंत अंबानी के मार्गदर्शन में वंतारा माया को पूरी तरह स्वस्थ करने में मदद करेगा, ताकि ठीक होने के बाद वह दोबारा अपने घर ‘अभयारण्य’ लौट सके.
संबंधित खबरें
18 महीने की हथिनी 'माया' केरल से एयरलिफ्ट, 'वंतारा' में मिलेगा एडवांस इलाज
23 hrs agoफिल्ममेकर अविनाश ध्यानी ने चकराता में बनाई फिल्म सिटी
1 day agoISOMES के छात्रों को मिला BAG की CMD अनुराधा प्रसाद से सफलता का मंत्र
1 day ago'कुंभपर्व केवल स्नान और भजन का नहीं, बल्कि...'– ब्रह्मर्षि आचार्य उपेंद्र
1 day ago'हर घर दिवाली' अभियान, 2,000 परिवारों तक पहुंची पार्थ गौतम की टीम
2 days agoरिलायंस फाउंडेशन बनाएगा 100 एकड़ की केयर टाउनशिप 'अनंत आश्रय'
5 days agoतुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है यूसीसी
6 days agoदीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
6 days agoअदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में बताए गए AI के फायदे और खतरे
6 days agoट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म 'तोयज' ने जीता पुरस्कार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines