Car लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Year End पर इन 3 कारों पर मिल रहा 1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट

Year end car sales 2023 details in hindi: जिन कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है उसमें सेडान और एसयूवी दोनों सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं।

year end car sales 2023 year end car sales deals year end car discounts upto 1 lakh Tata Safari Tata Harrier Volkswagen Virtus

File photo, photo credit Google

Year end car sales 2023 details in hindi: अगर आप New Year 2024 पर कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। Year end 31 दिसंबर 2023 तक कार बुक करवाने पर कुछ कार कंपनियां  1 लाख रुपये से ज्यादा तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। यह डिस्काउंट ऑफर गाड़ियों के बेस से टॉप मॉडल सभी पर लागू होगा।

विज्ञापन

Tata Safari पर 1.40 लाख का डिस्काउंट

टाटा मोटर्स अपनी धाकड़ एसयूवी सफारी पर 50000 रुपये से लेकर 75000 (अलग-अलग वेरिएंट) रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी 25000 से 50000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 15000 रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। न्यू जनरेशन Tata Safari में 1956 cc का इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसका यह इंजन 16.3 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। यह डिस्काउंट ऑफर कार के बेस प्राइस 16.19 लाख रुपये एक्स शोरूम से लेकर टॉप वेरिएंट सब पर लागू होगा।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Harrier के बारे में 

Tata Harrier 1.35 लाख का डिस्काउंट

Tata Harrier पर 50000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की इस स्मार्ट कार पर 25000 से 75000 (आपकी कार कंडीशन के हिसाब से) रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10000 रुपये तक का एडिशन कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इस कार को कंपनी शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये में ऑफर करती है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है।

विज्ञापन

Volkswagen Virtus 1.17 लाख का डिस्काउंट

Virtus कंपनी की बेहद स्टाइलिश कार में से एक है। कंपनी Year End पर अपनी इस सेडान कार पर 50000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 17000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा इस शानदार कार पर 30000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि इस कार में दो इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर और 1.5 लीटर का ऑप्शन मिलता है। यह दोनों पेट्रोल इंजन है और कार में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कार का बेस मॉडल 11.48 रुपये एक्स शोरूम में आता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ