Jawa और Kawasaki की बाइक्स पर बंपर डिस्काउंट, 60000 कम में घर ले जाएं Vulcan S

Year end bike offers details in hindi: Jawa 42 में 294.72 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। सेफ्टी के लिए इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक हैं।

year end bike offers year end discount on bikes Jawa 42 Yezdi roadster Kawasaki Vulcan S Kawasaki Ninja 400 Kawasaki Ninja 650

year end bike offers

Year end bike offers details in hindi: जावा और कावासाकी की बाइक्स पर ईयर एंड में डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जावा एक्सटेंडेड वारंटी और एक्सचेंज बोनस दे रहा है तो कावासाकी  डिस्काउंट वाउचर ऑफर कर रहा है। आइए आपको इस खबर में इन दोनों बाइक निर्माता कंपनियों की बाइक्स की डिटेल और उन पर मिल रही छूट के बारे में बताते हैं। यह सभी डिस्काउंट 31 दिसंबर 2023 तक लागू हैं।

विज्ञापन

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें Yezdi roadster

विज्ञापन

Jawa Yezdi

जावा अपनी बाइक्स पर एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर रही है। कंपनी अब चार साल या 50000 km (जो पहले हो जाए) तक वारंटी दे रही है। अब तक यह दो साल या 24000 km थी। कंपनी अपनी एसेसरीज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर किया है। वहीं, Jawa 42 और Yezdi roadster पर 10 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस सब के अलावा कंपनी अपनी मोटरसाइकिल को प्रतिमाह 1888 रुपये ईएमआई पर खरीदने का मौका दे रही है। इस लोन स्कीम पर ब्याज और डाउन पेमेंट की अधिक जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। यहां बता दें कि यह सभी ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक मान्य है।

विज्ञापन

Kawasaki दी रही 60000 का डिस्काउंट

Kawasaki Vulcan S पर 60000 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, Kawasaki Ninja 400 पर 35000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है। इसके अलावा Kawasaki Ninja 650 पर 30000 और कंपनी की Versys 650 पर 20000 तक की छूट प्रदान कर रही है। यह सभी ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक मान्य है। कावासाकी क्रूजर और एडवेंजर दोनों टाइप की बाइक्स ऑफर करती है। बता दें बीते दिनों ही कंपनी ने अपनी नई बाइक kawasaki w175 street लॉन्च की है, फिलहाल इस पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

नीचे वीडियो पर क्लिक कर देखें  साल 2024 में आने वाली नई Kawasaki Vulcan S के बारे में 

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=7omS6fy3dtE

Jawa 42

विज्ञापन

यह जावा की न्यू जनरेशन बाइक है, इसमें Orion Red, Sirius White और All Star Black समेत कुल 12 कलर ऑप्शन आते हैं। बाइक में 294.72 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए फ्रंट में 280mm की डिस्क ब्रेक और रियर में mm की रियर ब्रेक मिलती है। बाइक में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 33 kmpl की माइलेज मिलती है। यह हाई स्पीड बाइक है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है। बाइक मैक्सिमम 140 km/h तक की टॉप स्पीड जनरेट करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ