Yamaha rx 100 सा लुक, Royal Enfield जितनी पावर, जल्द इंडिया में आएंगी इस Austrian कंपनी की 4 बाइक

Brixton Motorcycles ऑस्ट्रिया की बाइक निर्माता कंपनी है, जो अलग-अलग पावरट्रेन और कीमत पर बाइक ऑफर करती है। इंडिया में कंपनी जल्द अपनी नई बाइक्स लेकर आने वाली है, जो हाई माइलेज जनरेट करेंगी।

Brixton Motorcycles

Brixton Motorcycles

Yamaha and Royal Enfield bikes compete with Brixton bikes details in hindi: बाजार में यामाहा अपनी स्पोर्ट्स लुक्स बाइक्स के लिए जाना जाता है। वहीं, Royal Enfield में हाई पावरट्रेन मिलता है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। जिसके बाद इंडिया में ऑस्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Brixton Motorcycles के आने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि कंपनी एक नहीं चार एक से बढ़कर एक दमदार बाइक इंडिया में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन

कंपनी की बाइक्स दिखने में यामाहा से एक कदम आगे लग रही हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में मौजूद Brixton की मोटरसाइकिलों में बुलेट की तरह हाई पावरट्रेन मिलता है। ऑस्ट्रिया की बाइक्स जबरदस्त पावरट्रेन और डैशिंग लुक्स की होती हैं। इससे पहले साल 2012 में ऑस्ट्रिया की एक और कंपनी KTM इंडिया में बजाज के साथ मिलकर बाइक बेच रहा है।

विज्ञापन

ऐसे इंडिया में पैर पसारेगी Brixton 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Brixton मुंबई के कोल्हापुर में अपनी फैक्ट्री सेटअप करेगा। कंपनी भारत में पैर पसारने के लिए किसी इंडियन कंपनी से हाथ मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में कंपनी के 15 डीलरशिप होंगे, जो अगले कुछ सालों में इंडिया में कंपनी की बाइक्स सेल्स करने में मदद करेंगे। कंपनी की न्यू जनरेशन बाइक्स होंगी।

 

विज्ञापन

Cromwell 1200 में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक

फिलहाल कंपनी ने ये खुलासा नहीं किया है कि वह अपनी किस बाइक को इंडिया में पेश करेगी। वैसे तो ग्लोबल मार्केट में Brixton की कई मोटरसाइकिल आती हैं। कंपनी की धाकड़ बाइक Cromwell 1200 की बात करें तो हाई पावर बाइक 1222 cc इंजन पावर में आती है। हाई पिकअप के लिए बाइक में 108 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। ये बाइक आगे और पीछे दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक के साथ ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन
BrixtonCromwell 1200
Key Specs & Features
Engine 1222 cc
Power 83 PS
Torque 108 Nm
Kerb Weight 235 kg
Brakes Double Disc
Tyre Type Tubeless

 

विज्ञापन

BrixtonCromwell में एडवांस फीचर्स 

दिखने में भारी-भरकम Brixton Cromwell का वजन 235 kg का है, सड़क पर ये स्मूथ राइड देती है। अनुमान है कि ये इंडिया में शुरुआती कीमत 11 लाख रुपये एक्स शोरूम में पेश की जा सकती है। इसमें वायर स्पोक व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। इसमें सिंगल पीस सीट और स्ट्रॉग वॉयस देने वाला एग्जॉस्ट मिलेगा। इस पावरफुट बाइक में गोल शेप की एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसमें टर्न इंडीकेटर और स्लीक लुक टेललाइट दी आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ