Bajaj CNG Bike की रनिंग कॉस्ट कम तो Pulsar P150 में मिलता है 14 लीटर का फ्यूल टैंक, जानें कीमत

Bajaj Freedom CNG में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक दिया है। इन दोनों टैंक को फुल कराने के बाद ये बाइक कुल 330Km की ड्राइविंग रेंज देगी।

Bajaj CNG Bike, Bajaj Pulsar P150, Bajaj CNG Bike price, Bajaj CNG Bike features, Bajaj CNG Bike mileage

Bajaj CNG Bike, Bajaj Pulsar P150

विज्ञापन

Bajaj Freedom vs Bajaj Pulsar P150 details in hindi: बजाज एंट्री लेवल से लेकर हाई पावरट्रेन रेसर बाइक तक कई बाइक्स ऑफर करता है। अब तो कंपनी ने हाल ही में देश की पहली सीएनजी बाइक भी लॉन्च की है। अब बाइक लवर्स इस नई बाइक के फीचर्स, कीमत और माइलेज को  कंपनी की अन्य बाइक्स से कंपेयर कर रहे हैं। सीएनजी बाइक को कंपनी की एक धाकड़ बाइक टक्कर देती है  Pulsar P150. आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Bajaj Freedom CNG में 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन

Bajaj CNG बाइक में 125cc का धाकड़ इंजन मिलता है। ये बाइक हाई पावर के लिए सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। हाई पिकअप के लिए इसमें 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। बाइक के आगे डिस्क ब्रेक और रियर टायर पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक में अट्रैक्टिव 7 डुअल-टोन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस बाइक में राइडर की एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, ये सिस्टम दोनों टायरों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

 

 

Bajaj Freedom CNG में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक

Bajaj Freedom CNG में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलो का CNG टैंक दिया गया है। इन दोनों टैंक को फुल कराने के बाद ये बाइक कुल करीब 330Km की ड्राइविंग रेंज देती। कंपनी का दावा है कि ये बाइक पेट्रोल पर 130Km और सीएनजी पर कुल 200Km तक चलेगी। इस बाइक में एलईडी गोल हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलती है। इसमें आरामदायक सिंगल पीस सीट मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 95000 रुपये में मिल रहा है। इसमें सिंपल हैंडलबार दिया गया है, जिसमें राइट साइड पर बाइक को सीएनजी और पेट्रोल पर शिफ्ट करने का बटन है।

विज्ञापन

Bajaj Freedom CNG में आते हैं ये तीन वेरिंएट

वेरीएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
Freedom 125 Disc LED 1.10 लाख रुपये
Freedom 125 Drum LED 1.05 लाख रुपये
Freedom 125 Drum 95,000 रुपये

 

Bajaj Pulsar P150 के स्पेसिफिकेशन 

 

विज्ञापन
Pulsar P150 
Key Highlights
Engine Capacity 149.68 cc
Mileage – ARAI 60.2 kmpl
Transmission 5 Speed Manual
Kerb Weight 140 kg
Fuel Tank Capacity 14 litres
Seat Height 790 mm

 

Bajaj Pulsar P150 में 14 लीटर का फ्यूल टैंक

बाइक को हाई स्पीड सपोर्ट करने के लिए एयरोडायनैमिक 3डी फ्रंट लुक दिया गया है। इस बाइक में 115 km/h की टॉप स्पीड निकलती है। ये हाई पावर बाइक है, जिसमें 149.68 cc इंजन आता है। ये धाकड़ इंजन सड़क पर हाई पिकअप के लिए 14.5 PS की पावर और 6000 rpm पर 13.5 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में राइडर की सुरक्षा के लिए आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आते हैं। कंपनी इसमें हाई माइेलज के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स ऑफर करती है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Bajaj Pulsar P150 में गियर इंडिकेटर और पांच वेरिएंट

Bajaj Pulsar P150 का बेस मॉडल 1.16 लाख रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है। इसमें पांच वेरिएंट और डुअल कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक का कुल वजन 140 kg का है और ये बाइक 790mm की सीट हाइट के साथ आती है। इसमें गियर इंडिकेटर, क्लॉक, फ्यूल इकोनॉमी, एलईडी टेल लैंप और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ