Yamaha की इस Sports bike को लेकर कॉलेज गए तो मुड़-मुड़कर देखेंगी लड़कियां, जानें कीमत

Yamaha R15 V4, Yamaha bikes, sports bikes, bikes under 2.50 lakhs

Yamaha R15 V4

Yamaha Bikes: यामाहा अपनी पावरफुल बाइक के लिए जाना जाता है। हाल ही में कंपनी ने Yamaha R15 V4 को अपडेट के साथ पेश किया है। इस Sports bike में धांसू 155 cc का इंजन है। इसमें 6 स्पीड़ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें चार वेरिएंट अलग-अलग चार कलर ऑप्शन में मिलते हैं।

विज्ञापन

Yamaha R15 V4 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक है

Yamaha R15 V4 में 11 लीटर का फ्यूल टैंक है। इसकी सीट हाइट 815 mm की है। धांसू लुक्स लिए यह बाइक 45 kmpl की माइलेज देती है। यह कुल 141 kg वजन की है, जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना आसान है। यह बाइक बाजार में शुरूआती कीमत 2,08,623 लाख रुपये एक्स शोरुम में उपलब्ध है।

विज्ञापन
yamaha r15

yamaha r15

विज्ञापन

 Yamaha R15 V4 में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम है

बाइक का पावरफुल इंजन 18.1 bhp की पावर और 14.2 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। Yamaha R15 V4 में एंटी-लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया हैं। हाल ही में इसे अपडेट कर इसके M वर्जन में नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

YZF-R15M में पहले की LCD की जगह कलरफुल TFT डिस्प्ले 

YZF-R15M में पहले की LCD की जगह कलरफुल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इनकमिंग कॉल अलर्ट, एसएमएस और ईमेल नोटिफिकेशन मिलेगा। स्मार्टफोन एप्लिकेशन ईंधन की खपत को ट्रैक करने में मदद करेगा, सर्विस के लिए अलर्ट देगा, बाइक में किसी खराबी के बारे में सचेत करेगा।

विज्ञापन

नए M वैरिएंट में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-एलईडी DRLS

नए M वैरिएंट में एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, ट्विन-एलईडी DRLS, सिंगल बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA), असिस्ट और स्लिपर क्लच, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, दो राइड मोड ( track and street) आदि फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ