Yamaha motor India: यामाहा ने लॉन्च की 4 बाइक, फीचर्स, डिजाइन पर लट्टू हुए युवा, जानें कीमत

Yamaha FZ X price, Yamaha FZ X mileage, Yamaha FZ X, 150cc bikes, bikes under 1 lakhs

फाइल फोटो

विज्ञापन

Yamaha motor india: यामाहा ने सोमवार को अपनी चार बाइक के अपडेटेड वर्जन लॉन्च किए हैं। यह सभी बाइक्स 150cc की हैं। लॉन्च हुई बाइकों में  MT-15, R15, FZ-X और FZ-S FI के 2023 मॉडल को शामिल हैं। नई बाइक्स में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। आइए आपको एक-एक कर बतातें हैं कि इन नए मॉडल में अब क्या खास है।

MT-15 में है 155cc VVA लिक्विड कूल्ड इंजन

नई यामाहा MT-15 V2.0 बाइक में 155cc VVA लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा रहा है। बाइक में अपसाइड-डाउन फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और डिस्क ब्रेक हैं। इसमें मेटैलिक ब्लैक, आइस-फ्लुओ वर्मिलियन, स्यान स्टोर्म, रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन्स दिए जाएंगे। इसके दो अलग-अलग वर्जन के साथ एलईडी हेडलैंप, टीसीएस, डुअल-चैनल एबीएस के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें सियान स्टॉर्म, आइस फ्लुओ वर्मिलियन, रेसिंग ब्लू और मेटालिक ब्लैक डीलक्स चार कलर मिलेंगे। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 16,8400 है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

FZ-S FI में आया नया डिजाइन

FZ-S FI में डिजाइन अपडेट किया गया है। इसमें एलईडी लैंप और नए हेडलैंप दिए जा रहे हैं। इसके अलवा इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलेगी। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी होगा। यह मैटेलिक ग्रे, मेजेस्टी रेड और मैटेलिक ब्लैक तीन कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 11,5200 है।

yamaha r15 v3

विज्ञापन

FZ-X में मिलेगा गोल्डन व्हील

नई FZ-X में अब गोल्डन व्हील ट्रिम्स, एलईडी टर्न इंडिकेटर, एलईडी टेललाइट होंगी। वहीं, इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और बाई-फंक्शनल एलईडी हेडलैंप्स दिया जाएगा। बाइक में मोबाइल चार्जिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होंगे। रंग की बात करें तो इसमें डार्क मैट ब्लू और मैट कॉपर समेत तीन कलर ऑप्शन हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 13,5900 है।

विज्ञापन

R15 में मिलेगा डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर

R15 एक रेसिंग बाइक है। इसे सिग्नेचर व्हाइट और ब्लू यामाहा पेंटेड कलर के साथ उतारा गया है। इसमें नाइट मोड डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर है। दरअसल, 1 अप्रैल से देश में OBD 2 उत्सर्जन मापदंडों लागू हो रहे हैं। नए उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने यह बाइक तैयार की हैं। इसकी एक्स-शोरूम शुरूआती कीमत लगभग 18,0900 है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ