Yamaha MT-03 VS KTM 390 Duke: यामाहा का प्राइस हाई, इंजन पावर और फ्यूल कैपेसिटी में KTM आगे

Yamaha MT-03 VS KTM 390 Duke details in hindi: ये दोनों स्ट्रीट लुक बाइक्स हैं। इनमें फ्रंट और रियर में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Yamaha MT-03 VS KTM 390 Duke, Comparison, Yamaha MT-03 price, KTM 390 Duke mileage, petrol bikes, Yamaha bikes, ktm bikes,

Yamaha MT-03 VS KTM 390 Duke

Yamaha MT-03 VS KTM 390 Duke details in hindi: लंबे इंतजार के बाद यामाहा की हाई स्पीड बाइक Yamaha MT-03 लॉन्च हुई है। बाइक लवर्स इस डैशिंग लुक बाइक का बाजार में पहले से मौजूद KTM 390 Duke से कंपैरिजन कर रहे हैं। यामाहा की बाइक में कलरफुल अलॉय व्हील के साथ स्पिप्ट सीट मिलती है। वहीं, KTM 390 का स्टाइलिश एग्जॉस्ट और सस्पेंशन पावर इसे जबरदस्त बाइक बनाता है। आइए इन दोनों की कीमतों और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Yamaha MT-03

विज्ञापन

Yamaha MT-03

बाइक की 780 mm है सीट हाइट

Yamaha MT-03 की बात करें तो इसे शुरुआती कीमत 4.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह हाई स्पीड बाइक है, जिसका वजन 167 kg है। इसे चलाना और सड़क पर संभालना आसान है, क्योंकि इसकी सीट की ऊंचाई सभी हाइट वाले लोगों को ध्यान में रखकर 780 mm रखी गई है। यह बाइक सड़क पर बेहद स्मूथ राइड देगी, इसके फ्रंट टायर पर USD फ्रोक सस्पेंशन दिए गए हैं। Yamaha MT-03 में दमदार 321cc का जानदार इंजन दिया गया है। बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

LCD इंस्ट्र्मेंट कंसोल बनाता है इसे खास

विज्ञापन

यामाहा अपनी इस बाइक में पैरेलल ट्वीन मोटर ऑफर करती है। यह स्टाइलिश बाइक 42 hp की पावर और हाई परफॉमेंस के लिए 29.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। MT-03 में डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह सेंसर से दोनों पहियों को कंट्रोल करता है। बाइक में LCD इंस्ट्र्मेंट कंसोल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। यह स्ट्रीट लुक हाई पावर बाइक है, जिसमें शॉर्प नॉज डिजाइन की हेडलाइट दी गई है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें KTM 390 Duke

विज्ञापन

KTM 390 Duke

इस शानदार बाइक में 800 mm की सीट हाइट मिलती है। कंपनी ने अपनी इस बाइक में 398.63 cc का पावरफुल इंजन दिया है। केटीएम की इस बाइक का वेट 168.3 kg का है। KTM 390 Duke 28.40 kmpl की हाई माइलेज देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है और इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक 3.10 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर मिलती है। बाइक में दो कलर ऑप्शन के साथ लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। यह बाइक 45.3 bhp की पावर और 39 Nm का टॉर्क देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ