Yamaha ने लॉन्च की Flex Fuel FZ बाइक, अब E85 फ्यूल पर भी दौड़ेगी, जानें कीमत और क्या है खास

अगर आप नई बाइक लेने का सोच रहे हैं तो यामाहा की नई FZ Blue Flex आपके लिए बेहद दिलचस्प विकल्प हो सकती है. यह बाइक E20 से E85 फ्यूल पर चल सकती है. जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और किन राज्यों में सबसे पहले होगी बिक्री.

Yamaha

Yamaha FZ Blue Flex भारत में लॉन्च.

भारत में अब पेट्रोल के ऑप्शन के तौर पर फ्लेक्स फ्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में बाइक कंपनियां भी फ्लेक्स फ्यूल वाली बाइक्स लॉन्च कर रही हैं. इस सेगमेंट में यामहा ने भी अपनी नई बाइक Yamaha FZ Blue Flex मार्केट में लॉन्च कर दी है. ये बाइक E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती है.

विज्ञापन

कीमत और फ्लेक्स-फ्यूल सेगमेंट में एंट्री

यमाहा ने FZ Blue Flex की शुरूआती कीमत 1.24 लाख रुपये रखी है. कंपनी की FZ सीरीज में ये मॉडल बीच की रेंज में आता है. इस लॉन्च के साथ यामाहा फ्लेक्स फ्यूल बनाइक बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट में आ गई है. इससे पहले हीरो अपने फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स को मार्केट में लॉन्च कर चुका है.

विज्ञापन

E20 से E85 तक के इथेनॉल पर चलेगी बाइक

नई FZ Blue Flex की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है. यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल मिक्स फ्यूल पर चल सकती है. इसके लिए इंजन की जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिससे ये अलग-अलग इथेनॉल ब्लेंड के मुताबिक बेहतर तरीके से काम कर सके.

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदलाव हुआ?

बाइक में 149सीसी का एयर कूल्ड, फ्यूल-इजेक्टेड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है, जो FZ रेंज के दूसरे मॉडल्स में भी मिलता है. हालांकि फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी के कारण इसकी पावर में थोड़ा बदलाव हुआ है. यह इंजन 7,250rpm पर 11.7hp की पावर और 6,000rpm पर 12.8Nm का टॉर्क देता है.

विज्ञापन

ग्राउंड क्लीयरेंस और वजन

नई FZ Blue Flex का ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है, जबकि इसके बाकी मॉडल्स में यह 165mm मिलता है. यानी इस वर्जन ग्राउंड क्लीयरेंस थेड़ा कम किया गया है. वहीं इसका कर्ब वेट 139 किलोग्राम है,

विज्ञापन

फीचर्स में क्या मिलेगा?

इस बाइक में FZ Rave वाले कई फीचर्स दिए गए हैं. इसमें LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, फॉक्स एयर वेंट्स और सिंगल पीस सीट मिलती है. इसके अलावा 5 स्पीड गियरबॉक्स, टेलीस्कोपिक फ्रेंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन और सिंगल चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. अभी ये बाइक सिर्फ मेटैलिक ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है.

किन राज्यों में होगी बिक्री?

यामाहा ने शुरुआत में इस बाइक की बिक्री चुनिंदा राज्यों में शुरू करने का फैसला किया है. इसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में कंपनी की Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ