Yamaha Fascino S compete with Honda Dio, Hero Xoom 110 and TVS Ntorq 125: यामाहा अपने टू व्हीलर में अट्रैक्टिव कलर और ट्रेंडी लुक्स देता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपना नया स्कूटर Yamaha Fascino S लॉन्च किया है। इस नए स्कूटर में कंपनी ने Answer Back का नया फीचर इंट्रोड्यूस किया है। इस नए फीचर से आप पार्किंग, रात या भीड़भाड़ वाली जगह पर अपने स्कूटर को आसानी से लोकेट कर सकते हैं। स्कूटर को एक एप्लिकेशन के जरिए आप अपने मोबाइल फोन से जोड़ सकते हैं। चाबी दबाने पर 2 सेकंड के लिए स्कूटर का हॉर्न बजेगा और उसके इंडिकेटर ब्लिंक करेंगे। यामाहा अपने इस स्मार्ट स्कूटर को 93730 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर करता है। बाजार में इससे सस्ते कई पेट्रोल स्कूटर मिल रहे हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ स्कूटरों के बारे में बताते हैं।
Yamaha Fascino S में मिलते हैं ये फीचर्स
- हाइब्रिड स्कूटर में एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर
- अलॉय व्हील और सिंगल पीस आरामदायक सीट
- 125cc इंजन और 8bhp की पावर
- हाई पिकअप के लिए 10.3Nm का टॉर्क
Honda Dio की कीमत 70211 रुपये एक्स शोरूम
यह कंपनी का हाई स्पीड स्कूटर है, जिसका इंजन 7.65 bhp की पावर जनरेट करता है। हाई माइलेज के लिए स्कूटर में 109.51 cc का इंजन दिया गया है। इसमें ट्यूबलेस टायर और 12-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। इस डैशिंग स्कूटर में 11 कलर ऑप्शन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस स्टाइलिश स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि होंडा का यह धाकड़ स्कूटर 48 kmpl तक की माइलेज देता है। इसमें 105 kg का वजन है और यह शुरुआती कीमत 70211 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
Honda Dio में मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स
- फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जिससे टूटी सड़कों पर झटके कम लगते हैं।
- स्कूटर में सिंपल हैंडलबार और साइड स्टैंड दिया गया है।
- स्कूटर की सीट हाइट 650 mm की है, जिससे घर की महिलाएं इसे आसानी से चला सकती हैं।
- डिस्क ब्रेक ऑफर किया जा रहा है।
Hero Xoom 110 की कीमत 71484 रुपये एक्स शोरूम
स्कूटर में लंबी दूरी के सफर के लिए 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कच्ची सड़कों में स्मूथ राइड के लिए इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन पावर मिलती है। खासकर यंग जनरेशन के लिए इसमें 87 kmph की टॉप स्पीड दी गई। इस स्कूटर में 155 mm की जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है, जिससे यह टूटी सड़कों पर चलते हुए जमीन पर टच नहीं होता। हीरो का यह धांसू स्कूटर 8.05 bhp की पावर और 8.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह शुरुआती कीमत 71,484 रुपये एक्स शोरूम पर मिलता है।
| Hero Xoom | |
| Key Highlights | |
| Engine Capacity | 110.9 cc |
| Mileage | 45 kmpl |
| Kerb Weight | 108 kg |
| Seat Height | 770 mm |
|
Fuel Tank Capacity
|
5.2 litres |
| Max Power | 8.05 bhp |
Hero Xoom 110 के प्रमुख फीचर्स
- डिजिटल कंसोल और सिंपल हैंडलबार मिलते हैं
- अलॉय व्हील इसके लुक्स को स्टाइलिश बनाते हैं।
- स्कूटर की सीट हाइट 770 mm की है
- स्कूटर का वजन 108 kg का है।
TVS Ntorq 125 की कीमत 84636 रुपये एक्स शोरूम
यह हाई पावर स्कूटर शुरुआती कीमत 84636 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 5.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, इसमें जल्दी-जल्दी पेट्रोल भरवाने की टेंशन नहीं रहती। इसकी सीट हाइट 770 mm की है, इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। ये स्कूटर ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और ट्रेंडी 14 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। टीवीएस अपने इस स्कूटर में 124.8 cc पावरफुल इंजन ऑफर करती है। स्कूटर में डिजिटल कंसोल के साथ सिंपल हैंडलबार दिया गया है। यह 95 km/h की टॉप स्पीड देता है।
TVS Ntorq 125 में आते हैं ये फीचर्स
- इसमें 6 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।
- इसमें 118 kg का वजन दिया गया है।
- स्कूटर में 41 kmpl की माइलेज है।
- इसमें ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Bajaj Chetak 2901 ने Ola S1 Air और Ather Rizta की उड़ाई नींद, 123 Km की ड्राइविंग रेंज
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
4 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
21 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines