हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लो जी, अब porsche ने तैयार कर डाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 2 सेकंड में होगा फुर्र

विज्ञापन
ईवी स्कूटर

Yadea Scooters: पोर्शे अपनी लग्जरी हाई स्पीड कारों के लिए जाना जाता है। अब कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर तैयार किया है। दरअसल, पोर्शे ने यह धांसू स्कूटर चीन की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी Yadea के लिए तैयार किया है। कंपनी अपने इस Yadea F200 ईवी स्कूटर को जल्द ही बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Yadea F200 एक बार फुल चार्ज होने पर 128Km तक चलेगा

Yadea F200 एक बार फुल चार्ज होने पर 128Km तक चलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले Yadea F200 को यूरोप के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने अपने इस धाकड़ स्कूटर को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन

प्रीमियम स्कूटर में मिलेगा अट्रैक्टिव डिजाइन

जानकारी के अनुसार इस दमदार स्कूटर में 11 kW की पावर मिलेगी। इसमें डबल बैटरी का विकल्प मिल सकता है। यह जानदार स्कूटर महज 2.5 सेकंड में 0 से 48 km/h तक की रफ्तार पकड़ लेता है। कंपनी का यह प्रीमियम स्कूटर है, जिसे बेहद अट्रैक्टिव डिजाइन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले KTM की इस धांसू बाइक की कीमत से उठा पर्दा, जानें फीचर्स

विज्ञापन

आरामदायक सस्पेंशन मिलेगा

फिलहाल कंपनी ने स्कूटर के फीचर्स के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसमें एबीएस, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसकी सीट हाइट ऐसी रखी जाएगी जिससे सभी हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकें। इसमें आरामदायक सस्पेंशन मिलेगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola