सिर्फ 39 किलोमीटर चलने के बाद बंद हो गई Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार, रिपेयर करना भी हुआ नामुमकिन

Xiaomi SU7 Electric Car Broke Down: फोन बनाने वाली चीनी कंपनी शाओमी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कार के सेग्मेंट में एंट्री की थी और अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 को लॉन्च किया था। अब इस कार की शिपमेंट भी शुरू हो गई है लेकिन इसके साथ ही ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जिनमें इस कार में कई दिक्कतें देखी गई हैं।

XIAOMI SU7

Xiaomi SU7

Xiaomi EV Breaks Down After Just 39 Km : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 लॉन्च की थी। चीन में 28 मार्च को लॉन्च हुई यह कार ब्लॉकबस्टर रही थी और बताया जाता है कि केवल 24 घंटे में 2024 में बनने वाली इसकी सभी कारें बिक गई थीं। 9 अप्रैल को इसकी शिपमेंट की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद से इसके बारे में पॉजिटिव रिव्यूज आए हैं तो कई दिक्कतों की जानकारियां भी सामने आई हैं।

यह कार खरीदने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि पहले तो उसे कार पाने के लिए एक महीने से ज्यादा का इंतजार करना पड़ा। इसके बाग उसे फुजियान में स्थित डिलिवरी सेंटर जाना पड़ा। वहां से पिकअप के थोड़ी देर बाद ही कार में दिक्कत आने लगी। कार न्यूज चाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार इस शख्स ने कहा कि वह हाईवे पर ड्राइव कर रहा था तभी अचानक एक वॉर्निंग मैसेज दिखने लगा। इसमें फॉल्टी सिस्टम का मैसेज दिखाई दे रहा था और कार रोकने को कहा जा रहा था।

फिर पता चला- रिपेयर ही नहीं हो सकती

इसके बाद कार को टो करके फिर से डिलिवरी सेंटर ले जाना पड़ा। यहां जाकर कार खरीदने वाले को पता चला कि कार को रिपेयर नहीं किया जा सकता और एनालिसिस के लिए उसे कंपनी के पास भेजना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार डिलिवरी सेंटर ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि हम यह नहीं पता कर पा रहे हैं कि दिक्कत कहां है। इस शख्स को रिफंड की पेशकश की गई है लेकिन वह इससे खुश नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार उसने नई कार मांगी है और पैसे लेने से इनकार किया है।

शाओमी ने नई कार देने से किया इनकार

लेकिन शाओमी का कहना है कि इस साल के लिए उसकी सभी यूनिट्स की बिक्री पहले ही हो चुकी है इसलिए हम नई कार नहीं दे सकते। बताया जा रहा है कि कंपनी कोशिश कर रही है कि यह व्यक्ति रिफंड लेने के लिए मान जाए। बता दें कि शाओमी की इस कार की कीमत 2,15,900 युआन (25 लाख 44 हजार 79 रुपये) है। बीजिंग में स्थित शाओमी के कार प्लांट की क्षमता एक साल में डेढ़ लाख कारों का प्रोडक्शन करने की है। कंपनी की योजना इस संख्या को बढ़ाकर 3 लाख करने की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ