Suzuki Jimny का नया 5 डोर एडिशन लॉन्च, 1.50 लाख रुपये तक का मिल रहा डिस्काउंट

Suzuki Jimny में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है, यह 4 सिलेंडर इंजन हाई पावर देता है। कार का नया मॉडल 100 hp की पावर और 130 Nm का टॉर्क देगा, जो पुराने वर्जन से कम है।

Suzuki Jimny 5-door Heritage edition (1)

Suzuki Jimny 5-door Heritage edition (1)

विज्ञापन

Suzuki Jimny 5-door Heritage edition revealed details in hindi: सुजुकी ने अपनी हाई एंड कार Jimny का नया 5 डोर हेरिटेज एडिशन लॉन्च किया गया है। फिलहाल कंपनी ने अपने इस नए एडिशन को केवल ऑस्ट्रेलिया में पेश किया है।

अनुमान है कि कुछ महीने बाद इसे इंडिया में भी लाया जाएग। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसके केवल 500 यूनिट्स ही सेल के लिए अवेलेबल होंगे। कंपनी अपने मौजूद वर्जन के 2023 मॉडल पर 1.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट और 2024 मॉडल पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

कार में 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Suzuki Jimny का यह नया 5 डोर एडिशन लाल मड फ्लैप्स के साथ मिलेगा, इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। 5 दरवाजों के साथ इसमें डुअल कलर ऑप्शन ऑफर किया जाएगा। कार में 9 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं।

ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल के साथ हिल होल्ड कंट्रोल

नई Jimny में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल का फीचर मिलता है, जिससे खराब रास्तों पर इसे कंट्रोल करने में आसानी होती है। इस बिग साइज कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन

100 hp की पावर और 130 Nm का टॉर्क

Suzuki Jimny में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है, यह 4 सिलेंडर इंजन हाई पावर देता है। कार का नया मॉडल 100 hp की पावर और 130 Nm का टॉर्क देगा, जो पुराने वर्जन से कम है। इसमें 4 और 5 स्पीड दोनों गियरबॉक्स आते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है, कार का टॉप मॉडल 14.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Suzuki Jimny में मिलते हैं ये फीचर्स

  • छह एयरबैग
  • एलईडी हेडलाइट्स, बड़ी टेललाइट
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • कार में रियर पार्किंग सेंसर मिलता है।

ये भी पढ़ें: BYD का पहला पिकअप ट्रक लॉन्च, Isuzu को देगा टक्कर, 1.5 लीटर का टर्बों इंजन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ