Flying Car XPeng X2: विश्व की पहली Flying Car XPeng X2 धूम मचाने आने वाली है। यह EV कार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जब बादलों में उड़ेगी तो हवा से बातें करती नजर आएगी। दुनियाभर के कार लवर इसका इंतजार कर रहें हैं। इस कार को हाल ही में दुबई में Gitex Global 2022 में दिखाया गया था।
अभी पढ़ें – Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 5000 रुपये तक कम! जानें कितने रुपये में फोन खरीद सकेंगे आप
इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार में एक हजार मीटर तक की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। इसकी बैटरी को एक बार में फुल चार्ज करने पर लगातार 35 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भविष्य की कार है जो लोगों को सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से व प्रदूषण से बचाएगी।
एक्सपेंग (XPeng) नामक कंपनी ने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट X2 पेश कर दुनिया को सरपराइज किया है। इस फ्लाइंग कार के लुक और फीचर्स की बात करें तो टू-सीटर कार है। इसकी लंबाई करीब 5 मीटर है और इसकी चौड़ाई 4.78 मीटर है। कार की हाइट 1.36 मीटर है।
अभी पढ़ें – Xiaomi ला रहा है तगड़े फीचर्स का धांसू स्मार्टफोन, डिजाइन देखकर ही आ जाएगा दिल!
अगर इसके आर्म्स को फोल्ड कर दिया जाए तो इसकी चौड़ाई 6 फीट हो जाती है। कंपनी की इस फ्लाइंग कार का वजन 560 किलोग्राम है। यह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने की क्षमता रखती है। बताया जा रहा है कि साल 2024 में यह लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। फिलहाल इसकी कीमत का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। कई करोड़ में इसकी कीमत होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
12 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
15 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
17 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines