Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 5000 रुपये तक कम! जानें कितने रुपये में फोन खरीद सकेंगे आप
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Edge 30 Ultra Price Cut Discount Sale: मोटोरोला ने हाल ही में भारत में अपना फ्लैगशिप मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा लॉन्च किया था। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है। अगर आप धांसू कैमरे और बैटरी का फ्लैगशिप फोन खरीदना चाह रहे हैं तो मोटोरोला का एज 30 अल्ट्रा चुन सकते हैं, जिसकी कीमत में 5000 रुपये तक की छूट हुई है। आइए इसकी खासियत और कीमत जानते हैं।
मोटो एज 30 अल्ट्रा में कर्व्ड एज का 6.67 इंच वाला पी-ओएलईडी पैनल है। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, एचडी+ रेजोल्यूशन, 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस फोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरल 1 का प्रोसेसर है। ये फोन 12जीबी तक LPDDR5 और 512जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ है।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर 5,000 रुपये की छूट पर बिक रहा है। स्मार्टफोन के मुख्य आकर्षण में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC और 125W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। हाल ही में कंपनी ने इसका 12GB रैम वेरिएंट भी 64,999 रुपये में लॉन्च किया था।
मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा के 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5,000 रुपये की छूट के बाद 54,999 रुपये है। जबकि, 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। ये दो रंग विकल्पों इंटरस्टेलर ब्लैक और स्टारलाईट व्हाइट के साथ उपलब्ध है।
स्मार्टफोन की एक खासियत इसका कैमरा है। ये 200MP के मुख्य लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। मोटोरोला के लिए ये पहला है। ये एक सैमसंग ISOCELL HP1 सेंसर है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो यूनिट है। अपफ्रंट में सेल्फी लेने के लिए इसमें 60MP का कैमरा है।
बात करें बैटरी की तो मोटोरोलो एज 30 में 4,610mAh की बैटरी दी गई है। ये डिवाइस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी 50W वायरलेस चार्जिंग, 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इस फोन के बॉक्स के साथ कंपनी की ओर से 125W का चार्जर दिया जाता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: