---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

World First Flying Car XPeng X2: हवा से बातें करेगी, जमीन से 1000 मीटर ऊंचाई पर चलेगी, यह EV कार, देखें वीडियो 

Flying Car XPeng X2: विश्व की पहली Flying Car XPeng X2 धूम मचाने आने वाली है। यह EV कार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जब बादलों में उड़ेगी तो हवा से बातें करती नजर आएगी। दुनियाभर के कार लवर इसका इंतजार कर रहें हैं। इस कार को हाल ही में दुबई में Gitex […]

---विज्ञापन---

Flying Car XPeng X2: विश्व की पहली Flying Car XPeng X2 धूम मचाने आने वाली है। यह EV कार 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जब बादलों में उड़ेगी तो हवा से बातें करती नजर आएगी। दुनियाभर के कार लवर इसका इंतजार कर रहें हैं। इस कार को हाल ही में दुबई में Gitex Global 2022 में दिखाया गया था।

अभी पढ़ें Motorola Edge 30 Ultra की कीमत 5000 रुपये तक कम! जानें कितने रुपये में फोन खरीद सकेंगे आप

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार में एक हजार मीटर तक की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं। इसकी बैटरी को एक बार में फुल चार्ज करने पर लगातार 35 मिनट तक उड़ाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह भविष्य की कार है जो लोगों को सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से व प्रदूषण से बचाएगी।

एक्सपेंग (XPeng) नामक कंपनी ने इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) एयरक्राफ्ट X2 पेश कर दुनिया को सरपराइज किया है। इस फ्लाइंग कार के लुक और फीचर्स की बात करें तो टू-सीटर कार है। इसकी लंबाई करीब 5 मीटर है और इसकी चौड़ाई 4.78 मीटर है। कार की हाइट 1.36 मीटर है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Xiaomi ला रहा है तगड़े फीचर्स का धांसू स्मार्टफोन, डिजाइन देखकर ही आ जाएगा दिल!

अगर इसके आर्म्स को फोल्ड कर दिया जाए तो इसकी चौड़ाई 6 फीट हो जाती है। कंपनी की इस फ्लाइंग कार का वजन 560 किलोग्राम है। यह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलने की क्षमता रखती है। बताया जा रहा है कि साल 2024 में यह लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगी। फिलहाल इसकी कीमत का कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। कई करोड़ में इसकी कीमत होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Nov 07, 2022 09:49 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola