सावधान! इन गलतियों से काला पड़ जाता है इंजन ऑयल! खुल सकता है इंजन

गलत तरीके से गाड़ी चलाने से इंजन ऑयल समय से पहले से काला पड़ने लगता है या कम होने लगता है जिस पर ध्यान नहीं जाता और बाद में पूरा इंजन तक खुल जाता है।

Engine oil
विज्ञापन

Engine Oil: गर्मी में गाड़ियों की मेंटेनेंस बहुत जरूरी है, और अगर ध्यान न दिया जाए तो बीच रास्ते में ही गाड़ी ब्रेक डाउन का शिकार हो जाती है। यह भी देखने में आता ही कि नई गाड़ी की सर्विस जब तक फ्री होती है तब तक लोग सर्विस पर ध्यान देते हैं और जैसे ही Paid सर्विस शुरू है तो ज्यादातर लोग लोकल मैकेनिक से गाड़ी की सर्विस करवाने लगते हैं जोकि आगे चलकर काफी नुकसान दायक साबित होता है।

इतना ही नहीं गलत तरीके से गाड़ी चलाने से इंजन ऑयल समय से पहले से काला पड़ने लगता है या कम होने लगता है जिस पर ध्यान नहीं जाता और बाद में पूरा इंजन तक खुल जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और कैसे आप अपनी गाड़ी को अच्छा बना सकते हैं।

Advertisment

इन गलतियों की वजह से पड़ता है इंजन ऑयल काला

अक्सर आपने देखा होगा कि धीरे-धीरे नया इंजन ऑयल कुछ समय बाद काला या कम होने लगता है और इसका सीधा असर इंजन पर ही पड़ता है जिसके बाद इंजन के खुलने तक की नौबत आ जाती है।

दरसरल ऐसा इसलिए होता है, जब हम ज्यादा बिना वजह क्लच का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा गंदगी और कार्बन को साफ करने के कारण ऑयल काला पड़ जाता है। इसलिए समय-समय पर इंजन की जांच करते पर इंजन ऑयल चेंज करवा देना जरूरी होता है।

विज्ञापन

टॉप-अप भी है जरूरी

अगर आप खुद गाड़ी में इंजन ऑयल बदल नहीं सकते तो आप टॉप भी कर सकते हैं जोकि काफी आसन है। ज्यादा गाड़ी चलने से समय के साथ ऑयल जलता रहता है जिसकी वजह से ऑयल मात्रा भी कम होने लगती है। इसलिए टॉप-अप करवा बेहतर होता है, इससे इंजन को कोई नुकसान नही होगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ