बाइक या स्कूटर चलाते समय हेलमेट सबसे जरूरी होता है. लेकिन अक्सर लोग हलमेट खरीदने के बाद उसे कई सालों तक इस्तेमाल करते रहे हैं. अक्सर जब तक हेलमेट बार से ठीक दिख रहा होता है लोग उसे बदलने की जरूरी नहीं समझते. ये सोचना ही भरी पड़ सकता है. हेलमेट जितना पुराना होता है हेलमेट की पैडिंग, फिटिंग और दूसरे हिस्सों की हालात खराब हो सकती है. ऐसे में ये समझना सबसे जरुरी है कि इसे कब बदला जाए.
क्या ज्यादा पुराना हेलेमेट कम सुरक्षित होता है?
ऐसा सीधे तौर पर कहे जाना सही नहीं होगा. लेकिन समय के साथ हेलमेट के अंदर लगी पैडिंग और लाइनिंग अपना शेप और मजबूती खोने लगती है और इसका सीधा असर फिटिंग पर पड़ता है. अगर हेलमेट सिर पर फिट नहीं बैठ रहा तो इससे दुर्घटना के समय उतनी सुरक्षा नहीं मिलेगी, जितनी इसके फिट होने पर मिल सकती है.
बार-बार हेलेमट गिर जाता है तो ये सावाधानी जरूरी
हेलमेट का रोज इस्तेमाल के दौरान कभी कभार इसका गिरने या उस पर लगना बेहद आम बात है. लेकिन ऐसा लगातार और अक्सर हो जात है तो इसे इग्नोर करना सही नहीं है. कई बार बाहर से हेलमेट पर बनड़ा कुछ नुकसान दिखाई नहीं देता है लेकिन तेज टक्कर या बार-बार गिरने स इसके अंदर सुरक्षा देने वाले हिस्से प्रभावित हो सकते है. खासकर जब हेलमेट किसी हादसे या तेज गिरने के बाद जोर से टकराया हो. तो उसे दोबारा इस्तेमाल करने के पहले जांच लेना या बदल लेना ठीक होता है.
हेलमेट कितने साल में बदलना चाहिए?
अगर आपका हेलमेट 5 साल से ज्यादा पुराना हो गया है तो उसे बदलने के बारे में जरूर सोचना चाहिए. लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण हेलमेंट के अलग-अलग हिस्सों की क्षमता कम हो सकती है. हालांकि की ये पूरी तरह आपके उपयोग पर निर्भर करता है क्योंकि अगर आप रोज गाड़ी नहीं चलाते है और कभी-कभी ही गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनते हैं और आपका हेलमेट सही कंडीशन में है तो ये 5 साल से ज्यादा भी चल सकता है.
ये भी पढ़ें- Half Helmet vs Full Helmet: हाफ या फुल फेस हेलमेट, सड़क पर कौन बचाएगा आपकी जान?
इन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
- हेलमेट की पैडिंग ढीली होना
- स्टैप ठीक से नहीं लगना
- हेलमेट की फिटिंग में गड़बड़ी
- हेलमेट में दरार या टूट-फूट
- ये सभी संकेत दिखें तो हेलमेंट बदलना बेहतर होता है.
नया हेलमेट लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हमेशा ISI/BIS वाला हेलमेट ही लें, जो असली सुरक्षा मानक पूरा करता हो.
- हाफ-फेस या ओपन फेस की बजाय फुल फेस हेलमेट चुनें यह आपके जबड़े और ठोड़ी को भी सुरक्षित रखता है.
- हेलमेट आपके सिर के साइट के मुताबिक होना चाहिए.
- हेलमेट की अंदर की कुशनिंग और पैडिंग चेक करें, कि ये आरामदायक हो.
- चिन स्ट्रैप (लॉक) की गुणवत्ता मजबूत हो ताकि झटके में खुले या टूटे नहीं.
पैसे बचाने के लिए सुरक्षा से समझौता न करें
कई बार लोग पैसे बचाने के लिए पुराने हेलमेट को जरूरत से ज्यादा समय तक इस्तेमाल करते रहे हैं. लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. ऐसे में एक अच्छा और बेहतर क्वालिटी का हेलमेंट आपके सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी है. इसलिए अगर आपका हेलमेट काफी पुराना है या उसमें नुकसान के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो नया हेलमेट लेने पर विचार जरूर करें.
ये भी पढ़ें- क्या रिजर्व पर बाइक चलाने से खराब होता है इंजन, Reserve पर कितने किमी चल सकती है गाड़ी?
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
5 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
9 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines