हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

VinFast की भारत में एंट्री, कन्फर्म हुई शानदार रेंज वाली E-SUV की लॉन्च डेट, देखें डीटेल्स

वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने भारत में एंट्री कर दी है। कंपनी अगले महीने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक SUVs VinFast VF6 और VF7 लॉन्च करेगी। आइए जानते हैं सभी डीटेल्स।

विज्ञापन
Credit: News 24 Graphic

VinFast : भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और इसी कड़ी में वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार कंपनी VinFast ने भी भारतीय बाजार में अपनी एंट्री पक्की कर दी है। कंपनी ने पहली बार Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपने दो इलेक्ट्रिक SUV VinFast VF6 और VF7 को शोकेस किया था। उस समय लॉन्च डेट नहीं बताई गई थी, लेकिन अब कंपनी ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है कि इन गाड़ियों को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इन EVs की बुकिंग 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है, हालांकि डिलीवरी की तारीख अभी सामने नहीं आई है।

VinFast VF7- तीन वेरिएंट और दमदार परफॉर्मेंस

VinFast VF7 SUV को कंपनी तीन वर्जन में पेश करेगी Earth, Wind और Sky। साथ ही, यह SUV छह शानदार कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगी। Jet Black, Desat Silver, Infinity Blanc, Crimson Red, Zenith Grey और Urban Mint।
डिजाइन की बात करें तो गाड़ी का फ्रंट बेहद आकर्षक है। इसमें चौड़ी DRLs लगी हैं, जो बीच में मिलकर V-शेप बनाती हैं और VinFast का लोगो उभारती हैं।

  • यह SUV 2WD (टू-व्हील ड्राइव) और 4WD (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगी।
  • दोनों वर्जन में 70.8 kWh बैटरी पैक दिया गया है।
  • 2WD मॉडल में गाड़ी को 204 hp मोटर से पावर मिलता है।
  • AWD वर्जन में फ्रंट और रियर, दोनों मोटर मिलती हैं, जिससे आउटपुट बढ़कर 350 hp और 500 Nm टॉर्क हो जाता है।
  • WLTP रेंज: 2WD मॉडल की रेंज 450 km, जबकि AWD मॉडल की रेंज 431 km है।

ये भी पढ़ें- क्या E20 पेट्रोल का इस्तेमाल सही? कंपनी ने कस्टमर को दी ये वॉर्निग!

VinFast VF6- स्टाइलिश और लंबी रेंज वाली SUV

VinFast VF6 SUV का लुक कॉम्पैक्ट और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में आईब्रो जैसी LED DRLs दी गई हैं, जो नीचे आते-आते बीच में मौजूद V लोगो से जुड़ती हैं। ग्रिल पर हनीकॉम्ब पैटर्न और ब्लैक क्लैडिंग दी गई है। पीछे की ओर भी LED टेललाइट स्ट्रिप लगाई गई है, जो फ्रंट डिजाइन से मेल खाती है। गाड़ी की स्लोपिंग रूफलाइन इसे और स्टाइलिश बनाती है।

  • इस SUV में 59.6 kWh बैटरी दी गई है।
  • गाड़ी को पावर देने के लिए 204 hp की मोटर फ्रंट एक्सल पर लगाई गई है।
  • कंपनी ने अभी ARAI रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन WLTP स्टैंडर्ड के मुताबिक यह गाड़ी 480 km तक चल सकती है।

VinFast VF6 और VF7 भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि इनकी कीमत और डिलीवरी डेट आने के बाद ये भारतीय ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती हैं।

ये भी पढ़ें- TVS Orbiter Vs Ola S1 X Plus: कीमत, रेंज और फीचर्स की सीधी टक्कर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें