TVS Orbiter Vs Ola S1 X Plus: कीमत, रेंज और फीचर्स की सीधी टक्कर

भारत में TVS Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो गया है जिसकी सीधी टक्कर Ola S1 X Plus से है। यहां पढ़ें दोनों का पूरा कम्पैरिजन।

ola vs orbiter

Credit: News 24 Graphic

TVS Orbiter Vs Ola S1 X Plus: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी बीच आज ही TVS ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter लॉन्च किया है, जिसकी सीधी टक्कर Ola S1 X Plus से है। दोनों स्कूटर्स की कीमत, रेंज और फीचर्स अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं, इनमें से कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

कीमत

TVS Orbiter की कीमत 99,990 (एक्स-शोरूम, PM e-Drive स्कीम सहित) रखी गई है। वहीं Ola S1 X Plus की कीमत 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) है। कीमत के मामले में TVS Orbiter, Ola से सस्ता है।

विज्ञापन

बैटरी और रेंज

  • Ola S1 X Plus- इसमें 4kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी IDC-रेंज 242km है। इसकी टॉप स्पीड 125km/h पर लिमिटेड है।
  • TVS Orbiter- इसमें 3.1kWh बैटरी पैक है और कंपनी का दावा है कि यह 158km (IDC रेंज) तक चलेगा। इसकी टॉप स्पीड का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-TVS का नया धमाका! लॉन्च किया स्टाइलिश डिजाइन वाला ई-स्कूटर, ये है शुरूआती कीमत

फीचर्स

दोनों स्कूटर्स में आपको कलर LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन मिलते हैं।

विज्ञापन
  • दोनों में क्रूज कंट्रोल, LED हेडलैम्प और 34-लीटर अंडरसीट स्टोरेज है।
  • Ola S1 X Plus- इसमें तीन राइड मोड्स (Eco, Normal, Sport) मिलते हैं, लेकिन इसमें USB चार्जिंग पोर्ट नहीं है।
  • TVS Orbiter- इसमें USB चार्जिंग पोर्ट मौजूद है और यह सिर्फ Eco और Power मोड्स के साथ आता है।
  • खास बात यह है कि TVS Orbiter में हिल होल्ड असिस्ट भी दिया गया है, जो Ola में नहीं है।

व्हील साइज और सीट हाइट

  • TVS Orbiter- इसमें सामने 14-इंच का बड़ा व्हील, पीछे 12-इंच का व्हील, 845mm सीट हाइट और 169mm ग्राउंड क्लीयरेंस है।
  • Ola S1 X Plus – इसमें सामने और पीछे 12-इंच व्हील, 749mm सीट हाइट और 160mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।

कुल मिलाकर, TVS Orbiter कीमत और कुछ खास फीचर्स में आगे है, जबकि Ola S1 X Plus ज्यादा बैटरी और रेंज के साथ आता है। अब चुनाव इस पर निर्भर करेगा कि आप ज्यादा रेंज चाहते हैं या बजट-फ्रेंडली प्रीमियम फीचर्स।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ