क्या E20 पेट्रोल का इस्तेमाल सही? कंपनी ने कस्टमर को दी ये वॉर्निग!

भारत में E20 पेट्रोल लॉन्च होने के बाद ग्राहकों में कन्फ्यूजन बढ़ा है। Renault ने साफ किया है कि किन गाड़ियों में इस पेट्रोल का इस्तेमाल सही होगा। जानिए कैसे पहचानें कि आपकी गाड़ी E20-रेडी है या नहीं।

CAR

Credit: News 24 Graphic

E20 Petrol: अगर आप अपनी गाड़ी में E20 पेट्रोल भरवाने की सोच रहे हैं और आपकी गाड़ी थोड़ी पुरानी है, तो सावधान हो जाइए। फ्रांस की ऑटो कंपनी रेनॉल्ट (Renault) ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे E20 पेट्रोल का इस्तेमाल न करें। इससे फिर से सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन-सी कारें इस नए फ्यूल के लिए सुरक्षित हैं और किन्हें नुकसान हो सकता है।

Renault की चेतावनी क्यों चर्चा में

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अंकुर ठाकुर नाम के एक यूजर ने रेनॉल्ट से मेल पर पूछा कि क्या वह अपनी Renault Triber जिसका मॉडल 2022 का है जिसमें E20 पेट्रोल का यूज कर सकते हैं। कंपनी ने जवाब में साफ कहा कि 2022 Triber मॉडल को E20 पर टेस्ट नहीं किया गया है, इसलिए इसके इस्तेमाल की सलाह नहीं दी जाती।

इसके बाद यूजर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पेट्रोलियम मंत्रालय को टैग कर लिखा कि मेरी 2022 की कार में E20 पेट्रोल डालने से मना किया गया है। गाड़ी नई है और अब तक सिर्फ 13,000 किमी चली है। अब मैं क्या करूं?

क्या है E20 पेट्रोल

E20 पेट्रोल में 20% एथेनॉल और 80% सामान्य पेट्रोल होता है। सरकार इसे पर्यावरण बचाने के लिए बढ़ावा दे रही है। हाल ही में HPCL ने बताया था कि उनके फ्यूल में अलग-अलग मात्रा में एथेनॉल मिलाया जाता है, जैसे रेगुलर पेट्रोल में Petrol में  20%, Power95 में 15%, Power99 में 11% और Power100 में 4.5% एथेनॉल होता है।
यह मिश्रण प्रदूषण कम करने में मदद करता है।

इन गाड़ियों में आ सकती है दिक्कत

2012 से 2023 के बीच बनी ज्यादातर गाड़ियां केवल E10 पेट्रोल के लिए बनी हैं। 1 अप्रैल 2023 के बाद बनने वाली गाड़ियां ही इसके लिए E20-कंपैटिबल हैं। यानी पुरानी गाड़ियों में E20 पेट्रोल डालने से माइलेज कम हो सकता है या इंजन पर असर पड़ सकता है। खुद सरकार भी मान चुकी है कि इसका असर पुराने वाहनों पर पड़ सकता है।

कैसे जानें कि आपकी गाड़ी E20-रेडी है या नहीं?

  • गाड़ी के फ्यूल कैप या विंडशील्ड पर E20 Compatible स्टिकर देखें।
  • गाड़ी की ओनर मैनुअल में दिए गए निर्देश पढ़ें।
  • वाहन पहचान नंबर (VIN) डालकर कंपनी की वेबसाइट पर जानकारी चेक करें।
  • कन्फ्यूजन हो तो डीलरशिप या कस्टमर केयर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- ट्रंप टैरिफ से झटका, अब विदेशों में प्लांट लगाएंगी ऑटो पार्ट कंपनियां!

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ