Vida V1 Pro और V1 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटरों की घटी कीमत
Edited By Amit Kasana

vida v1
Edited By Amit Kasana

vida v1
Vida Scooters: Hero MotoCorp ने अपने सब-ब्रांड Vida के तहत आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर V1 Pro और V1 Plus की कीमतों में कटौती की है। V1 प्लस की कीमत अब 1,19,900 रुपये (एक्स-शोरूम) और VIDA V1 प्रो की एक्स-शोरूम की कीमत अब 139,900 रुपये होगी।
यहां बता दें की सब्सिडी के आधार पर विभिन्न राज्यों में इनकी कीमतें अलग-अलग होंगी। अपनी सेल बढ़ाने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। हाल ही में कंपनी ने पुणे, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, हैदराबाद, चेन्नई, कालीकट और कोच्चि कुल आठ नए शहरों में Vida V1 की प्री-बुकिंग शुरू की है। दोनों स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph है।
जानकारी के मुताबिक सिंगल चार्ज में V1 Pro की ड्राइविंग रेंज 165 KM है और V1 plus की ड्राइविंग रेंज 143 KM है। दोनों ईवी में रिमूवल बैटरी दी जाती है। V1 Plus की बैटरी क्षमता 3.44 kWh है। वहीं, V1 Pro की बैटरी पैक 3.94 kWh है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर 6 kW की मोटर मिलती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: