बाइक ऐसी की चलाने वाले को मिलेगी फार्मूला वन की फील, डिजाइन देख दिल हार बैठेंगे आप, जानें फीचर्स और कीमत

Verge Motorcycle,  TS Pro, Mika Hakkinen,

TS Pro

विज्ञापन

TS Pro: फिनलैंड की बाइक निर्माता कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल ने अपने फेमस इलेक्ट्रिक बाइक TS Pro का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने इसे मिका हक्किनन के साथ मिलकर मार्केट में उतारा है। बता दें कि मिका दो बार के फार्मूला वन (F1) विजेता हैं।

फास्ट चार्जर से महज 35 मिनट में चार्ज हो जाएगी

यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 350 Km तक चलेगी। इसमें 20.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो बाइक को दमदार 136.78 bhp की पावर और 1000 Nm का पीक टॉर्क देगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 25kW DC फास्ट चार्जर से महज 35 मिनट में चार्ज हो जाएगी।

Advertisment
TS Pro

TS Pro

कम्फर्ट सिटिंग पोजिशन मिलेगी

फिलहाल Verge Motorcycle ने इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार इंडियन रुपये के अनुसार इसकी शुरूआती कीमत 71 लाख रुपये एक्स शोरूम होगी। यह धाकड़ इलेक्ट्रिक बाइक राइडर के कम्फर्ट सिटिंग पोजिशन को देखकर डिजाइन की गई है।

विज्ञापन

फार्मूला वन विजेता Mika Hakkinen का ऑटोग्रॉफ

Verge फिलहाल इसके केवल 100 यूनिट्स ही बिक्री करेगा। बीच में से खाली बड़े  अलॉय व्हील इसे अलग स्टाइल देते हैं। इन अलॉय व्हील में स्पोक नहीं है। स्टाइलिश लुक के अलावा इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक हैं। बाइक पर फार्मूला वन विजेता Mika Hakkinen का ऑटोग्रॉफ भी दिया गया है। बता दें मिक्का ने साल 1998 और 1999 में फार्मूला वन का खिताब जीता था।

महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार

बाइक में ब्लैक पेंट फीनिश, कार्बन फाइबर डिटेल्स, सिरेमिक कोटिंग इसे अट्रैक्टिव लुक्स देते हैं। बाइक महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। बाइक का कुल वजन 245 kg है। बाइक में 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ