---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

अगले 3 महीने में आएंगी ये 3 धांसू 7-सीटर SUV! हाइब्रिड से लेकर EV तक, खरीदने से पहले जानें डिटेल

अगर आप 7 सीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. अगले तीन महीनों में MG, KIA और टाटा की ईवी लॉन्च होने वाली हैं. यहां जान लें इनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

अगर आप नई 7 सीटर SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला लेने से पहले थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है. अगले तीन महीनों में भारतीय बाजार में तीन नई थ्री रो SUVs दस्तक देने वाली हैं. इनमें JSW MG Motor India की नई एनर्जी व्हीकल, Kia Sorento और Tata Safari EV शामिल हैं. खास बात ये है कि इन तीनों में अलग-अलग पावरट्रेन ऑप्शन देने को मिल सकते हैं.

26 अगस्त को आएगी MG की नई 7-सीटर SUV

JSW MG Motor India ने 26 अगस्त को अपनी नई एनर्जी व्हीकल लॉन्च करने की पुष्टी की है. माना जा रहा है कि यह चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड हो सकती है. इसमें इलेक्ट्रिक के साथ प्लग इन हाइब्रिड पावर ट्रेन का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. इसमें 5 और 7-सीटर दोनों विकल्प दिए जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

MG SUV में मिलेगा PHEV विकल्प

इस SUV के प्ला इन हाइब्रिड वर्जन में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिपरेटेड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है. ये सेटअप मिलकर करीब 197bhp की पावर देने में सक्षम हो सकता है. फुल चार्ज होने पर दावे के हिसाब से इसकी रेंज 500 किमी हो सकती हैं.

EV मॉडल में 1,100km से ज्यादा रेंज

इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में 56.7kWh का बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. जो करीब 136bhp की पावर देगी. सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में SUV करीब 130 किमी की रेंज दे सकती है. वहीं दोनों पावर सोर्स को मिलाकर इनकी कुल रेंज 1,101 किमी से ज्यादा होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- E20 से माइलेज हुआ कम? देखें 5 बजट इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन, कीमत सिर्फ 6.99 लाख से शुरू

4 सितंबर को लॉन्च होगी Kia Sorento

Kia Sorento को भारत में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. ये देश में किआ की पहले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV होगी. भारत आने वाले मॉडल में ग्लोबल वर्जन की तरह 1.6 लीटर चाल सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर 238bhp की पावर और 380Nm का टॉर्क दे सकते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं इसमें 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है. ये इंजन 202bhp की पावर और 441Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. वहीं इस SUV में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प दिए जा सकते हैं.

Tata Safari EV भी जल्द होगी लॉन्च

इधर टाटा मोटर्स दिवाली सीजन से पहले Safari EV को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी इसे  Mahindra XEV 9S के मुकाबले पेश कर सकती है. इसका कोडनेम Tayrona बताया जा रहा है. 

---विज्ञापन---

सफारी ईवी में टाटा का TiDAL यानी Tata Intelligent Digital Architecture Layer इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम दिया जा सकता है. नई आर्किटेक्चर की मदद से SUV में कई एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इनमें 540-डिग्री कैमरा, OTA अपडेट, ADAS और कई कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती हैं.

Safari EV में Harrier EV वाला पावरट्रेन दिए जाने की संभावना है. मौजूदा Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं. ऐसे में Safari EV में भी इन बैटरी विकल्पों के साथ अच्छी रेंज मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कल लॉन्च होगी नई Bajaj Pulsar 150! LED लाइट्स, कलर LCD और ऑयल कूल्ड इंजन से होगी लैस

First published on: Aug 11, 2026 01:23 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola