E20 से माइलेज हुआ कम? देखें 5 बजट इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन, कीमत सिर्फ 6.99 लाख से शुरू
E20 पेट्रोल के बाद अगर आपकी गाड़ी का माइलेज कम हो रहा है और आप पेट्रोल के खर्च से बचना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक कार बेहतर विकल्प हो सकती है. यहां देखें 5 बजट फ्रेंडली ऑप्शन.

देश में E20 पेट्रोल लागू हो चुका है और सभी पेट्रोल पंप पर अब ये उपलब्ध है. सरकर सुरक्षित बता रही है लेकिन कई लोग माइलेज कम होने की शिकायत कर रहे हैं. ऐसे में इलेक्ट्रिक कारें एक अच्छा ऑप्शन बन रही हैं. हालांकि EV की कीमतें ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन बाजार में कुछ फिफायती मॉडल भी मौजूद हैं.
Tata Tiago EV
2 / 7Tata Tiago EV इस लिस्ट की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है. इसकी शुरुआती कीम 6.99 लाख रुपये है. यह 4 वेरिएंट और 19.2kWh व 24kWh के दो बैटरी विकल्पों में आती है. 24kWh बैटरी वाला मॉडल 75hp की पावर और 114Nm टॉर्क देता है. इसकी ARAI रेंज 285 किमी है, जबकि असल परिस्थितियों में करीब 205-215 किमी की रेंज मिल सकती है. 19.2kWh मॉडल 61hp और 110Nm टॉर्क देता है. इसकी आधिकारिक रेंज 226 किमी और रियल वर्ल्ड रेंज करीब 160-170 किमी है.
MG Comet EV
3 / 7MG Comet EV दो दरवाजों वाली बेहद कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार है. शहर में रोजाना ड्राइविंग के लिए इसे खास तौर पर उपयोगी माना जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 7.6 लाख है और ये 5 वेरिएंट में मिलती है. इसमें 17.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 42hp की पावर और 110Nm का टॉर्क देता है. बैटरी को पानी और धूल से बचाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है. फुल चार्ज पर इसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 230 किमी है.
Tata Punch EV
4 / 7अगर आपको छोटी SUV पसंद है तो Tata Punch EV एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख से 12.59 लाख तक है. ये 5 वेरिएंट और 30kWh व 40kWh के बैटरी ऑप्शन में मिलती है. इसमें मिलने वाली 40kWh बैटरी पर 468 किमी की रेंज का दावा किया जाता है. असल रेंज की बात की जाए तो इलेक्ट्रिक SUV करीब 355 किमी तक चल सकती है. कम बजट में SUV स्टाइल चाहने वालों के लिए यह खास विकल्प है.
Citroen eC3
5 / 7Citroen eC3 उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन है, जिन्हें इले्ट्रिक कार में ज्यादा केबिन स्पेस चाहिए. इसकी शुरूआती कीमत 11.99 लाख है. बैटरी की बात की जाए तो इसमें 29.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फ्रंट व्हील्स को पावर देता है. कंपनी के मुताबिक, फुल चार्ज में इसकी ARAI सर्टिफाइड रेंज 320 किमी है.
Tata Tigor EV
6 / 7बजट में इलेक्ट्रिक सेडान खरीदने वालों के लिए Tata Tigor EV एक ठीक विकल्प है. इसकी शुरूआती कीमत 12.5 लाख रुपये हैं. इसमें 26kWh का बैटरी पैक मिलता है. कार की ARAI सर्टिफाइड रेंज 315 किमी है. DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे सिर्फ 59 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.
बजट में 5 EV के विकल्प
7 / 7अगर कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो Tata Tiago EV सबसे किफायती विकल्प है. इसके बाद MG Comet EV, Tata Punch EV, Citroen eC3 और Tata Tigor EV जैसे मॉडल आते हैं. इनकी कीमत, बैटरी क्षमता, रेंज और बॉडी स्टाइल अलग-अलग है. इसलिए कार चुनने से पहले अपने बजट, रोजाना चलने की दूरी और चार्जिंग की सुविधा को जरूर ध्यान में रखें.