---विज्ञापन---

TVS के इस स्कूटर की कीमत 80 हजार से कम, 45 की माइलेज, जानें शानदार फीचर्स

TVS Scooty Zest 110 में 760 mm की सीट हाइट मिलती है, यह लॉन्ग रूट स्कूटर है, इसमें आरामदायक सिंगल सीट और 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। तेज रफ्तार के लिए स्कूटर में 7.71 bhp की पावर जनरेट होती है।

TVS scooters: टू व्हीलर सेक्शन में कम वजन वाले स्कूटरों को महिलाएं ज्यादा पसंद करती हैं। इन्हें सड़क पर कंट्रोल करना आसान है और इनकी माइलेज भी अधिक होती है। बाजार में ऐसा ही एक स्कूटर है TVS Scooty Zest 110. यह स्कूटर 2 वेरिएंट और 1 कलर ऑप्शन में आता है। इसमें एलईडी हेडलाइट और ट्यूबलेटस टायर मिलते हैं। यह हाई स्पीड स्कूटर है, सड़क पर यह 80 km/h की टॉप स्पीड देता है।

 

---विज्ञापन---

19 लीटर की बड़ी अंडरसीट स्टोरेज

TVS Scooty Zest 110 शुरुआती कीमत 74456 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 109.7 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन सड़क पर चलते हुए 45 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। लैपटॉप, हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए इस स्कूटर में 19 लीटर की बड़ी अंडरसीट स्टोरेज मिलती है। इसका वजन 103 kg है और इसमें 8.8Nm की टॉर्क पर 5500rpm निकलता है, जो इसे हाई पिकअप देता है।

---विज्ञापन---

स्कूटर में 760 mm की सीट हाइट

TVS Scooty Zest 110 में 760 mm की सीट हाइट मिलती है, स्कूटर को सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह लॉन्ग रूट स्कूटर है, इसमें आरामदायक सिंगल सीट और 5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। तेज रफ्तार के लिए स्कूटर में 7.71 bhp की पावर जनरेट होती है। स्कूटर का टॉप मॉडल 89436 रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिलता है। टीवीएस का यह स्कूटर अपने सेगमेंट में Honda Activa और Hero Pleasure को टक्कर देता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Scooty Zest 110 के धाकड़ फीचर्स

  • आगे और पीछे ड्रम ब्रेक
  • सिंपल हैंडलबार और डिजिटल कंसोल
  • कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम
  • डुअल कलर ऑप्शन
  • बैग हुक, बड़ा leg रूम

ये भी पढ़ें: Toyota की ये कार दे रही Venue को टक्कर, 28 की माइलेज, कीमत 10 लाख से कम

ये भी पढ़ें:  स्पोर्ट्स लुक और हाई स्पीड, ये है Yamaha की धाकड़ बाइक R3

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 150cc की ये बाइक्स हैं बेस्ट, 45 की माइलेज और धाकड़ सेफ्टी फीचर्स, जानें कीमत

First published on: May 27, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola