---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स लुक और हाई स्पीड, ये है Yamaha की धाकड़ बाइक R3

Yamaha YZF-R3 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है, इस बाइक में 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। बाइक में 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है। सड़क पर यह बाइक 181 km/h तक की टॉप स्पीड देती है।

Yamaha YZF-R3 details in hindi: यंगस्टर्स हाई स्पीड स्पोर्ट्स लुक बाइक के दीवाने हैं। ये रेसर बाइक दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक और स्प्लिट सीट के साथ आती है। इनमें स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस सेगमेंट की एक स्मार्ट बाइक है, Yamaha YZF-R3. इस बाइक में 321 cc का पावरफुल इंजन आता है, यह बाइक 41.4 bhp की पावर जनरेट करती है।

---विज्ञापन---

बाइक में 181 km/h की टॉप स्पीड और हाई पावर 

Yamaha YZF-R3 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस बाइक में 1 वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं। बाइक में 29.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड बाइक बनाता है। सड़क पर यह बाइक 181 km/h तक की टॉप स्पीड देती है। बाइक महज 6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। यामाहा की यह बाइक 4.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है।

---विज्ञापन---

बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

कंपनी का दावा है कि YZF-R3 सड़क पर 29.3 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें LCD कंसोल और हेडलाइट मिलती है, जो इसके लुक्स को बढ़ाते हैं। बाजार में यह KTM RC 390 और Ninja 400 जैसी मोटरसाइकिलों से मुकाबला करती है। यामाहा अपनी इस रेसर बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर करती है। इसमें 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में 780 mm की सीट हाइट है, इसे हाई स्पीड पर कंट्रोल करना आसान है।

---विज्ञापन---

Yamaha YZF-R3 में मिलते हैं यह स्मार्ट फीचर

  • बाइक में विंडस्क्रीन मिलती है।
  • क्रोम लगा हुआ हाईएंड एग्जॉस्ट।
  • अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर
  • अपसाइड-डाउन फोर्क्स और मोनो-शॉक सस्पेंशन
  • बेहद स्लीक और डिजाइनर टेललाइट
  • स्टाइलिश फ्यूल टैंक
  • 17 इंच के टायर साइज
  • 6.3 इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस

ये भी पढ़ें: BMW के स्कूटर की एक झलक देख दीवाने हुए लोग, क्रेटा जितनी है कीमत

ये भी पढ़ें: 13 कलर, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, 58 की माइलेज देता है Suzuki का ये स्कूटर

---विज्ञापन---
First published on: May 25, 2024 06:26 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola