Marvel फैन के लिए गुड न्यूज, TVS राइडर का नया सुपरहीरो एडिशन लॉन्च
Written By Mikita Acharya

Credit: News 24 Graphic
Written By Mikita Acharya

Credit: News 24 Graphic
TVS Raider SSE: टीवीएस ने अपनी हिट बाइक राइडर को और भी खास बनाने के लिए नया Super Squad Edition लॉन्च किया है। इस बार कंपनी ने बाइक का लुक Marvel के फेमस सुपरहीरोज से इंस्पायर होकर तैयार किया है। यानी अब बाइक सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि स्टाइल और एटीट्यूड में भी दमदार दिखाई देगी।
इस एडिशन में 125cc का पावरफुल 3-वॉल्व इंजन दिया गया है, जो 11.75Nm का टॉर्क 6,000 RPM पर जनरेट करता है। इसके साथ iGO असिस्ट और Boost Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे बाइक का एक्सीलरेशन तेज और स्मूद हो जाता है। वहीं, GTT (Glide Through Technology) कम स्पीड पर भी बाइक को आराम से कंट्रोल करने में मदद करता है।
नए Edition में स्पेशल डेकल्स और बोल्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं जो सूपर हीरोज Deadpool, Wolverine, Iron Man और Black Panther का टच दिखाते हैं। टेक्नोलॉजी की बात करें तो इसमें फुली कनेक्टेड रिवर्स LCD क्लस्टर मिलता है, जिसमें 85 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि यह बाइक खासतौर पर Gen Z राइडर्स को टारगेट करती है, जिन्हें टेक्नोलॉजी और डिजाइन दोनों चाहिए।
कंपनी ने इस सुपरहीरो एडिशन की कीमत शोरूम कीमत 99,465 रुपये रखी है। यह बाइक इसी महीने से देशभर के सभी TVS डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। उम्मीद है कि यह नया वेरिएंट भी युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर होगा।
TVS राइडर का यह नया Super Squad Edition स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो युवाओं के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस बन सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: