Skoda कार बदलने का शानदार मौका, 6 शहरों में कंपनी लगाएगी एक्सचेंज कार्निवल

स्कोडा ऑटो इंडिया इस अगस्त खास एक्सचेंज कार्निवल की शुरूआत कर चुकी है। इसके तहत कस्टमर्स को पुरानी कार पर फ्री इवैल्यूएशन, एक्सचेंज बोनस और स्पॉट बुकिंग पर कई फायदे मिल रहे हैं।

Skoda Exchange Carnival

Credit: News 24 Graphic

विज्ञापन

Exchange Carnival: स्कोडा ऑटो इंडिया इस अगस्त अपने कस्टमर्स के लिए एक खास एक्सचेंज कार्निवल लेकर आई है। इस पहल के तहत कंपनी ग्राहकों को अपनी पुरानी कार का फ्री इवैल्यूएशन, खास एक्सचेंज बोनस और तुरंत बुकिंग पर कई फायदे दे रही है। यह ऑफर कंपनी के तेजी से बढ़ते नेटवर्क और देशभर में मौजूद शोरूम्स पर उपलब्ध रहेगा।

इस एक्सचेंज कार्निवल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए स्कोडा एक खास कस्टमर संपर्क कार्यक्रम भी चला रही है। इसका मकसद है कि देशभर में नए कस्टमर्स को जोड़ा जाए और उन्हें स्कोडा कारों की वैल्यू और भरोसेमंद सर्विस का अनुभव कराया जा सके।

विज्ञापन

इन शहरों में मेगा इवेंट्स

देशभर में चल रहे इन ऑफर्स के अलावा स्कोडा कुछ खास शहरों में मेगा एक्सचेंज इवेंट्स भी आयोजित कर रही है। इनमें मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे शामिल हैं। बेंगलुरु में यह इवेंट 23 और 24 अगस्त को हो चुका है और आने वाले हफ्तों में बाकी शहरों में भी आयोजित किया जाएगा।

कस्टमर-फर्स्ट का मोटो

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि यह एक्सचेंज कार्निवल कंपनी की कस्टमर-फर्स्ट सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि स्कोडा का मकसद ग्राहकों को न सिर्फ प्रीमियम प्रोडक्ट देना है, बल्कि बेहतर ओनरशिप अनुभव भी देना है। मजबूत डीलर नेटवर्क और बड़े स्तर पर आयोजित होने वाले इन इवेंट्स के जरिए कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग आसानी से स्कोडा परिवार से जुड़ें।

विज्ञापन

स्कोडा का यह एक्सचेंज कार्निवल उन कस्टमर्ट के लिए बेहतरीन मौका है, जो अपनी पुरानी गाड़ी को अपग्रेड करना चाहते हैं। आसान प्रोसेस, खास बोनस और कंपनी की भरोसेमंद सर्विस मिलकर इस अनुभव को और भी खास बना देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ