हर दिन 1700 लोग खरीद रहे TVS की ये स्टाइलिश बाइक, लुक्स देख यंगस्टर्स हुए दीवाने

TVS Raider 125 में 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन हैं, यह बाइक 99 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आती है।

TVS Raider 125
विज्ञापन

TVS Raider 125 sales cross 50000 in april details in hindi: TVS अपने स्कूटर और बाइक्स में स्टाइलिश लुक्स देता है, इनमें हाई पावर इंजन के साथ राइडर की सेफ्टी के लिए एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कंपनी की सबसे अधिक हाई डिमांड बाइक है TVS Raider 125. कंपनी अपनी इस बाइक में 56 kmpl की माइलेज निकलने का दावा करती है। इसमें 99 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

आंकड़ो पर गौर करें तो अप्रैल 2024 में TVS Raider 125 की कुल 51098 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, FY2024 में इस बाइक की 478443 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। FY2023 में यह संख्या 239388 और FY2022 में यह संख्या 76742 थी।

विज्ञापन

TVS Raider 125

बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

TVS की इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन आता है, जो इसे हाई स्पीड देती है। बाइक की सीट हाइट 780 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। बाइक का फ्रंट लुक बेहद स्टाइलिश और हाई क्लास है। बाइक में 10 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, यह लॉन्ग रूट बाइक है।

हाई पावर और एडवांस फीचर्स

TVS की इस बाइक में 124.8cc का हाई पावर इंजन मिलता है। बाइक में सिंपल हैंडलबार और 5 इंच का टीएफटी कंसोल है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, टर्न इंडिकेटर और रियल टाइम फ्यूल इंफो मिलती है।

विज्ञापन

TVS Raider 125

TVS Raider 125 में मिलते हैं यह स्मार्ट फीचर्स

  • फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक है।
  • बाइक की टॉप स्पीड 99 kmph है।
  • बाइक में दो मोड पावर और ईको आते हैं।
  • बाइक का कुल वजन 123 kg का है
  • इसमें 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन हैं।
  • इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ