TVS Orbiter Vs Ola S1 X Plus: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी बीच आज ही TVS ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter लॉन्च किया है, जिसकी सीधी टक्कर Ola S1 X Plus से है। दोनों स्कूटर्स की कीमत, रेंज और फीचर्स अलग-अलग हैं। आइए जानते हैं, इनमें से कौन सा स्कूटर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।
कीमत
TVS Orbiter की कीमत 99,990 (एक्स-शोरूम, PM e-Drive स्कीम सहित) रखी गई है। वहीं Ola S1 X Plus की कीमत 1.10 लाख (एक्स-शोरूम) है। कीमत के मामले में TVS Orbiter, Ola से सस्ता है।
बैटरी और रेंज
- Ola S1 X Plus- इसमें 4kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी IDC-रेंज 242km है। इसकी टॉप स्पीड 125km/h पर लिमिटेड है।
- TVS Orbiter- इसमें 3.1kWh बैटरी पैक है और कंपनी का दावा है कि यह 158km (IDC रेंज) तक चलेगा। इसकी टॉप स्पीड का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें-TVS का नया धमाका! लॉन्च किया स्टाइलिश डिजाइन वाला ई-स्कूटर, ये है शुरूआती कीमत
फीचर्स
दोनों स्कूटर्स में आपको कलर LCD डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन मिलते हैं।
- दोनों में क्रूज कंट्रोल, LED हेडलैम्प और 34-लीटर अंडरसीट स्टोरेज है।
- Ola S1 X Plus- इसमें तीन राइड मोड्स (Eco, Normal, Sport) मिलते हैं, लेकिन इसमें USB चार्जिंग पोर्ट नहीं है।
- TVS Orbiter- इसमें USB चार्जिंग पोर्ट मौजूद है और यह सिर्फ Eco और Power मोड्स के साथ आता है।
- खास बात यह है कि TVS Orbiter में हिल होल्ड असिस्ट भी दिया गया है, जो Ola में नहीं है।
व्हील साइज और सीट हाइट
- TVS Orbiter- इसमें सामने 14-इंच का बड़ा व्हील, पीछे 12-इंच का व्हील, 845mm सीट हाइट और 169mm ग्राउंड क्लीयरेंस है।
- Ola S1 X Plus – इसमें सामने और पीछे 12-इंच व्हील, 749mm सीट हाइट और 160mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
कुल मिलाकर, TVS Orbiter कीमत और कुछ खास फीचर्स में आगे है, जबकि Ola S1 X Plus ज्यादा बैटरी और रेंज के साथ आता है। अब चुनाव इस पर निर्भर करेगा कि आप ज्यादा रेंज चाहते हैं या बजट-फ्रेंडली प्रीमियम फीचर्स।
ये भी पढ़ें- Marvel फैन के लिए गुड न्यूज, TVS राइडर का नया सुपरहीरो एडिशन लॉन्च
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
10 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
15 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines