TVS का नया धमाका! लॉन्च किया स्टाइलिश डिजाइन वाला ई-स्कूटर, ये है शुरूआती कीमत

टीवीएस मोटर ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह ई-स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 158km रेंज देगा। जानतें है इसके फीचर्स और कीमत।

TVS

Credit: News 24 Graphic

TVS Orbiter electric scooter: मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में बढ़ती डिमांड के बीच TVS ने ग्राहकों के लिए नया तोहफा पेश किया है। कंपनी ने आज अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter लॉन्च मार्केट में लॉन्च किया है। स्टाइलिश डिजाइन वाला ये स्कूटर दमदार रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस है। TVS Orbiter खासतौर उन लोगों के लिए सही है जो बजट में एक स्मार्ट और सही ई-स्कूटर चाहते हैं.

विज्ञापन

दमदार रेंज और कीमत

टीवीएस ऑर्बिटर भारत में कंपनी का तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 158km (IDC रेंज) तक चल सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,900 रुपए रखी गई है। बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को यह 6 कलर ऑप्शन्स में मिलेगा।

विज्ञापन

शानदार फीचर्स

TVS ने ऑर्बिटर को कई एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड फंक्शन और रिवर्स पार्किंग असिस्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, USB चार्जिंग, OTA अपडेट और स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी को भी स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में जोड़ा गया है।

किनसे होगा मुकाबला?

TVS Orbiter को कंपनी ने खासतौर पर बजट सेगमेंट के लिए पेश किया है। इसका सीधा मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद Ather Rizta, Ola S1x, Vida VX2 और Bajaj Chetak जैसे स्कूटर्स से होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ