50 kmpl की माइलेज, 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, 85 हजार से कम में मिल रहा TVS का ये स्कूटर

ये स्मार्ट स्कूटर बड़ी हेडलाइट और अलॉय व्हील के साथ आता है, इसमें आरामदायक सफर के लिए सिंगल पीस सीट दी गई है। स्कूटर में चार कलर ऑप्शन और सिंपल हैंडलबार है।

tvs jupiter

tvs jupiter

विज्ञापन

TVS Jupiter 125cc petrol scooter: टू व्हीलर सेगमेंट में लोग किफायती कीमत पर मिलने वाले हाई माइलेज स्कूटर पसंद करते हैं। बाजार में टीवीएस का एक न्यू जनरेशन स्कूटर है Jupiter. ये 125cc का स्कूटर ट्रेंडी कलर ऑप्शन और आरामदायक सिंगल पीस सीट के साथ आता है। स्कूटर में 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिससे इसमें हेलमेट, लैपटॉप समेत अन्य सामान लेकर आसानी से सफर कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Jupiter 125 
Key Highlights
Engine Capacity 124.8 cc
Mileage 50 kmpl
Kerb Weight 108 kg
Seat Height 765 mm
Fuel Tank Capacity 5.1 litres
Max Power 8.04 bhp

स्कूटर में 12 इंच के व्हील दिए गए हैं

कंपनी का दावा है कि FY2024 में TVS Jupiter की 844863 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि FY2023 में इसकी कुल 729546 यूनिट्स की सेल हुई थी। TVS Jupiter 125 में 12 इंच के व्हील दिए गए हैं। राइडर की सेफ्टी के लिए स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक आते हैं। टूटी सड़कों पर आरामदायक सफर के लिए स्कूटर में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। यह शानदार स्कूटर 3 वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहा है। हाई पिकअप के लिए इस धाकड़ स्कूटर में 8.04 bhp की पावर मिलती है।

 

TVS Jupiter 125 में 765 mm की सीट हाइट

TVS Jupiter 125 में एडिशन सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो ब्रेक लगाने पर स्कूटर को कंट्रोल करने का अधिक मौका देता है। इस स्कूटर की सीट हाइट 765 mm की है, जिससे इसे कम हाइट वाले लोग भी आसानी से चला सकते हैं। स्कूटर का बेस मॉडल 83855 रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर 50 kmpl की हाई माइलेज देता है। स्कूटर में 5.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर का वजन 108 kg का है।

विज्ञापन
Dio 125 
Key Highlights
Engine Capacity 123.92 cc
Mileage 48 kmpl
Kerb Weight 104 kg
Fuel Tank Capacity 5.3 litres
Max Power 8.16 bhp
Top Speed 85 kmph

 

कम्फर्ट राइड के लिए इसमें 765 mm की सीट हाइट

टीवीएस के इस स्कूटर का बाजार में Honda Dio से मुकाबला होता है। ये स्कूटर 109.51 cc के हाई पावर इंजन के साथ आता है। हाई माइलेज के लिए होंडा के स्कूटर में 7.75 bhp की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें लंबी दूरी के सफर के लिए 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कम्फर्ट राइड के लिए इसमें 765 mm की सीट हाइट है। स्कूटर में 12-इंच के टायर साइज आते हैं, जो इसे हाई एंड लुक्स देते हैं।

विज्ञापन

Honda Dio 125 launched, Honda Dio 125 price, Honda Dio 125 mileage, pertol scooters, scooters under 80000

स्कूटर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

Honda Dio सड़क पर 48 kmpl की माइलेज देता है, इसमें बड़ी हेडलाइट और डिजाइनर टेललाइट दी गई हैं। कंपनी अपने इस स्मार्ट स्कूटर में चार कलर ऑप्शन और सिंपल हैंडलबार देती है। हाई पिकअप के लिए इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर में डैशिंग लुक्स के लिए अलॉय व्हील दिए गए हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 83400 रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

Honda Dio में मिलते हैं तगड़े फीचर्स

  • सिंगल पीस आरामदायक सीट
  • LED हेडलाइट और डिजिटल कलस्टर
  • सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
  • स्कूटर में 4 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं।
  • होंडा के इस स्कूटर में 103 kg का वजन है।
  • यह स्कूटर सड़क पर 83 km/h की टॉप स्पीड देता है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ