TVS iQUBE Vs Ather 450S: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट अब बड़ा हो रहा है। आये दिन नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। अब तो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें लगभग समान हैं। डेली ऑफिस जाने वालों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा किफायती साबित हो सकते हैं। यहां हम TVS iQUBE और Ather 450S के बारे में जानकारी दे रहे हैं और यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि इन दोनों में कौन सा स्कूटर वैल्यू फॉर मनी है ? अगर आप एक नया किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
TVS iQube (3.4 kwh)
टीवीएस के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.4kWh की बैटरी पैक मिलता है। 0-40km/h की रफ़्तार पकड़ने के लिए इस स्कूटर को 4.2 सेकंड्स का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 78 km/h है। फुल चार्ज होने पर यह 100 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। इसमें 5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर आपको इसमें मिलता है।
0-80% तक चार्ज होने में इस स्कूटर को 4.30 घंटे का समय लगता है। जबकि DC चार्जर की मदद से यह 2 घंटे में चार्ज हो जाता है। इसका चार्जर साइज़ 650W का है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 220mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। इसमें 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये है। इस पर 3 साल या 30 हजार किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी मिल रही है।
Ather 450S (2.9kWh)
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.9kWh की बैटरी पैक मिलता है। 0-40km/h की रफ़्तार पकड़ने के लिए इस स्कूटर को 3.9 सेकंड्स का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है।
फुल चार्ज होने पर इसकी TrueRange 90 किलोमीटर है। इसमें 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। 0-80% तक चार्ज होने में इस स्कूटर को 6.36 घंटे का समय लगता है। इसमें 22 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक की सुविधा दी गई है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है। इस पर 3 साल या 30 हजार किलोमीटर की स्टैण्डर्ड वारंटी मिल रही है।
कौन सा स्कूटर है खरीदें ?
TVS iQube और Ather 450S, ये दोनों ही अच्छे स्कूटर हैं। जहां तक बात इनकी रेंज की करें तो हकीकत यही है कि कंपनियां जो रेंज क्लेम करती हैं, रियल राइड में उतनी रेंज नहीं मिलती। बल्कि यह कम ही आती है।
कीमत में TVS का इलेक्ट्रिक स्कूटर थोड़ा सा महंगा है। TVS के स्कूटर में आपको बढ़िया स्पेस मिल जाता है जबकि Ather में काफी कम स्पेस है। डिजाइन के मामले में TVS iQube बेहतरीन स्कूटर है जबकि Ather 450S का डिजाइन इम्प्रेस नहीं कर पाता।
ज्यादा आराम, बेहतर राइड क्वालिटी आपको iQube में मिलेगी। ऐसे में सही मायनों में अगर आप एक भरोसेमंद और वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आप iQube के बारे में विचार कर सकते हैं। TVS के सर्विस सेंटर भी इस समय Ather से काफी ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे में होगा चार्ज TVS का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 84,999 रुपये
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
7 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
10 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
14 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines