Triumph Bike Price Hike: ट्रायम्फ की बाइक खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आने वाले दिन थोड़े महंगे साबित हो सकते हैं. खबर है कि कंपनी अपनी 400 सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है. अगर आप Triumph Speed 400, Scrambler 400 या नई Thruxton 400 जैसी बाइक लेने की सोच रहे हैं, तो 1 जून 2026 से पहले फैसला करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमतों में 5 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.
ये गाड़ियां हो सकती हैं महंगी
रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रायम्फ अपनी 400 रेंज की कीमतों में इजाफा कर सकती है. इस लाइनअप में Triumph Speed T4, Triumph Speed 400, Scrambler 400 X, Scrambler 400 XC और Triumph Thruxton 400 जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मुंबई की एक डीलरशिप से कीमत बढ़ने के संकेत मिले हैं.
मॉडल के हिसाब से बढ़ सकती है कीमत
माना जा रहा है कि हर मॉडल की कीमत अलग-अलग बढ़ाई जाएगी. कुछ बाइकों की कीमत में 5 हजार रुपये तक का इजाफा हो सकता है, जबकि कुछ मॉडल 10 हजार रुपये तक महंगे हो सकते हैं. नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होने की संभावना है.
साल की शुरुआत में कंपनी ने घटाई थीं कीमतें
2026 की शुरुआत में ट्रायम्फ ने अपनी 400 सीरीज को अपडेट किया था. कंपनी ने इन बाइकों में नया 350cc इंजन शामिल किया था, ताकि उन्हें जीएसटी में मिलने वाले फायदे का लाभ मिल सके. पिछले साल सितंबर में सरकार ने 350cc तक की बाइकों पर GST दर 18 प्रतिशत तय की थी.
ये भी पढ़ें- सावधान! दिल्ली में ये ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब चालान के साथ FIR भी
नए इंजन के बाद सस्ती हुई थीं बाइकें
नई इंजन कैटेगरी में आने के बाद कंपनी ने कुछ मॉडल्स की कीमत भी कम कर दी थी. Triumph Scrambler 400 और Thruxton 400 जैसी बाइकों की कीमत में करीब 10 से 11 हजार रुपये तक की कटौती की गई थी. इससे ग्राहकों को प्रीमियम बाइक कम कीमत में खरीदने का मौका मिला था.
अगर अब कीमतों में इजाफा होता है, तो ये बाइकें लगभग पहले वाली कीमत पर पहुंच जाएंगी. यानी ग्राहकों को छोटे इंजन का फायदा तो मिलेगा, लेकिन कीमत फिर पहले जैसी हो सकती है. यही वजह है कि बाइक प्रेमियों के बीच इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है.
Speed T4 अभी भी कंपनी की सबसे सस्ती बाइक
फिलहाल Triumph के पोर्टफोलियो में Speed T4 सबसे किफायती मॉडल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस मॉडल की कीमत नए 350cc इंजन के बाद भी कम नहीं की थी.
सभी मॉडल्स में मिलता है नया 349cc इंजन
अपडेटेड 400 रेंज में कंपनी ने 349cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है. हालांकि हर बाइक में इस इंजन को अलग-अलग तरीके से ट्यून किया गया है, ताकि हर मॉडल की राइडिंग स्टाइल और परफॉर्मेंस अलग महसूस हो.
ये भी पढ़ें- Kia Cars पर बंपर छूट! 2.7 लाख सस्ती मिल रही 7 सीटर फैमिली कार, Sonet-Seltos भी इतने सस्ते में खरीदें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
5 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
7 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines